खेल

IPL 2024, DC Vs GT Highlights: दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौटी, गुजरात टाइटंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग

IPL 2024, DC Vs GT Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर चढ़ गई है. इस टीम ने सीजन की चौथी जीत दर्ज कर ली है. बुधवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से शिकस्त दी. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 225 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 220 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया.

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को हराया

गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 39 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं डेविड मिलर ने 23 गेंदों में 55 रनों की तेज पारी खेली. जबकि, ओपनर ऋद्धिमान साहा ने 39 रन बनाए. इधर, दिल्ली कैपिटल्स के लिए रसिख सलाम ने 3 और कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए. अक्षर पटेल, मुकेश कुमार और एनरिक नॉर्किया को एक-एक सफलता मिली.

गुजरात टाइटंस की पारी का स्कोरकार्ड (220/8, 20 ओवर्स)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
शुभमन गिल 06 एनरिक नॉर्किया 13-1
ऋद्धिमान साहा 39 कुलदीप यादव 95-2
अजमतुल्लाह उमरजई 1 अक्षर पटेल 98-3
साई सुदर्शन 65 रसिख सलाम 121-4
शाहरुख खान 08 रसिख सलाम 139-5
राहुल तेवतिया 04 कुलदीप यादव 152-6
डेविड मिलर 55 मुकेश कुमार 181-7
साई किशोर 13 रसिख सलाम 206-8
राशिद खान 21*
मोहित शर्मा 00*

ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने खेली तूफानी पारी

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाए. अक्षर पटेल और कप्तान ऋषभ पंत ने तूफानी बल्लेबाजी की. अक्षर पटेल ने 43 गेंदों में 66 रन बनाए. जबकि पंत ने 43 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्के की मदद से 88 रनों की नाबाद पारी खेली. अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने 7 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए. गुजरात के लिए संदीप वॉरियर ने 3 विकेट चटकाए. जबकि, नूर अहमद को एक सफलता मिली.

दिल्ली कैपिटल्स की पारी का स्कोरकार्ड (224/4, 20 ओवर्स)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
जैक फ्रेजर मैकगर्क 23 संदीप वॉरियर 35-1
पृथ्वी शॉ 11 संदीप वॉरियर 36-2
साई होप 5 संदीप वॉरियर 44-3
अक्षर पटेल 66 नूर अहमद 57-4
ऋषभ पंत 88*
ट्रिस्टन स्टब्स 26*

दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है. टीम ने इस सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं. जिसमें से पांच में जीत और 4 में उसे हार मिली है. इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान से खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गई है. इधर गुजरात टाइटंस छठे स्थान से खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गई है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, खलील अहमद, मुकेश कुमार.

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, मोहित शर्मा, नूर अहमद, संदीप वॉरियर.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

6 minutes ago

पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय ने रचा नया इतिहास…! स्थापना के 8 साल में अभूतपूर्व प्रगति पर क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…

19 minutes ago

पाक की बड़ी साजिश? ड्रोन से आरडीएक्स भेजने के बाद अब पटरी उड़ाने की खौफनाक चाल, एजेंसियों के उड़े होश

 Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…

26 minutes ago

अगले कुछ घंटे 13 राज्यों में मुरासु का कहर…! बारिश का बड़ा अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…

1 hour ago

आज बन रहा है खास एन्द्र और ब्रह्म योग! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…

2 hours ago

दिवाली से पहले एन्द्र योग से ग्रहों में बड़ा बदलाव…! मिथुन और सिंह राशि को बंपर लाभ, कर्क वाले रहें सावधान

आज 4 नवंबर 2026 को रमा एकादशी, एन्द्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में…

3 hours ago