बनने के बाद इस तरह दिखेगा जेवर एयरपोर्ट (फोटो सोशल मीडिया)
Jewar International Airport Master Plan : भारत का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रहा है. उस एयरपोर्ट का नाम है- जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट. यह एयरपोर्ट पिछले साल मई से 1334 हेक्टेयर में तैयार किया जा रहा है और अब तक इसके पहले चरण का 55% काम पूरा हो चुका है. इसे बनाने में कंपनी टाटा प्रोजेक्ट के 7 हजार मजदूर जुटे हुए हैं.
संवाददाता ने बताया कि अगले वर्ष अक्टूबर से जेवर एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही शुरू कराई जा सकती है. यह एशिया पैसिफिक देशों के लिए ट्रांजिट हब बनेगा. यहां देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की लंबी दूरी की फ्लाइट लैंड हो सकेंगी. टाटा प्रोजेक्ट कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के मुताबिक, इस वर्ष के अंत तक जेवर में 3900 मीटर लंबा एक रनवे और 38 मीटर ऊंचा एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर बन कर तैयार हो जाएगा.
मीडिया से बातचीत में टाटा प्रोजेक्ट कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि इस साल एक लाख वर्ग फीट में बन रही टर्मिनल बिल्डिंग का पहला फ्लोर भी बनकर तैयार हो जाएगा और जिस स्पीड से काम हो रहा है, उसे देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर 2024 तक एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा. प्रोजेक्ट के पहले चरण में 5730 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
टाटा प्रोजेक्ट के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट रविशंकर चंद्रशेखरन ने कहा, ”ये प्रोजेक्ट 4 चरणों में 30 साल में पूरा होगा और इस पर कुल 29 हजार 650 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इस एयरपोर्ट पर कुल 5 रनवे बनेंगे और 7 करोड़ यात्री प्रत्येक वर्ष आ-जा सकेंगे.”
यह भी पढ़ें: Aditya L1 Mission: सूर्ययान के साथ जा रहे है ‘PAPA’, जानिए क्या है 7 पेलोड्स वाले ISRO मिशन का लक्ष्य
जेवर एयरपोर्ट की दूरी मौजूदा समय में भारत के सबसे व्यस्त इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 72 किलोमीटर है. दोनों एयरपोर्ट के बीच विमानों की खूब आवाजाही होगी.
खास बात यह भी है कि जेवर एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से भी जुड़ेगा. इसके लिए 537 करोड़ रुपए NHAI ने जारी किए हैं. वहीं, 750 मी. की सिक्स लेन सड़क यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए बनाई जाएगी.
— भारत एक्सप्रेस
WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…
Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…
Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…
Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…
Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…