दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
By Shubhra Rai
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का आंकड़ा पहुंचेगा 10 करोड़ के पार.
PM Ujjwala yojana 2023: रक्षाबंधन के अवसर पर केंद्र सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट (Central Cabinate) की बैठक में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) को लेकर एक के बाद एक दो बड़े फैसले लिए. पहला फैसला यह कि सरकार ने उज्ज्वला योजना वाले सिलेंडर पर 200 रुपये सब्सिडी की घोषणा की है, वहीं दूसरा फैसला यह लिया है कि इस योजना के तहत देश में 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन (New LPG Connection) दिए जाएंगे.
बता दें कि 1 मई 2016 को शुरू की गई इस योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 9.60 करोड़ पहुंच गई है, अब सरकार ने इसमें 75 लाख लाभार्थियों को और जोड़ने को मंजूरी दी है, जिसके बाद ये संख्या बढ़कर 10 करोड़ 35 लाख हो जाएगी. मोदी सरकार के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि PMUY के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन मुफ्त दिए जाएंगे.
मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओणम के मौके पर और रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बहनों को ये बड़ा तोहफा दिया है और 75 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन मिलेंगे. सरकार के इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे परिवारों को राहत मिलेगी, जिन्हें उज्ज्वला योजना के तहत अभी तक गैस सिलेंडर नहीं मिला था.
यह भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: रक्षाबंधन पर मोदी सरकार का तोहफा- LPG सिलेंडर अब 200 रुपये सस्ता, जानें घटकर कितनी हुई कीमत
आज उज्ज्वला योजना के 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिलाने की घोषणा होने के बाद बहुत-से लोग इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से अप्लाई करें
— भारत एक्सप्रेस
सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…
Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…
बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…
WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…
Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…