देश

Jhansi: दहेज की बात करने ससुराल पहुंचे दुल्हे को नहीं मिली बीयर तो कर दी मारपीट, लड़की ने तोड़ी शादी, शाम को ही आनी थी बारात

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक दुल्हा लेन-देन की बात करने के लिए बारात वाले दिन ही सुबह ससुराल पहुंच गया. आरोप है कि दुल्हे ने दूल्हन की बहन से पीने के लिए बीयर मांगी लेकिन उसने मना कर दिया. इसी के बाद लड़के ने मारपीट कर दी. यहां तक की उसने उस लड़की को भी मारा, जिससे उसकी शादी होने वाली थी. इसी के साथ ही धमकी देते हुए कहा कि अभी तो मैं शादी कर रहा हूं लेकिन 20 दिन बाद बताऊंगा. इसके बाद ही लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया. बारात शाम को ही आने वाली थी.

घटना कल यानी 21 अप्रैल की है. झांसी के नई बस्ती निवासी विशाल की शादी पाल कॉलोनी निवासी सोनम के साथ तय हुई थी. 21 अप्रैल को दोनों की शादी थी और टीका हो चुका था. शाम को बारात आने वाली थी. इससे पहले की सारी रस्में हो चुकी थीं. लड़की पक्ष ने आरोप लगाया है कि विशाल बारात वाले दिन ही सुबह घर आया और दहेज की मांग करने लगा. उसने कहा कि 8 लाख में ही शादी करेगा. इस पर लड़की पक्ष ने कहा कि वे इस मांग को पूरी नहीं कर पाएंगे. दूसरी ओर घर आए दुल्हे की लोग आवाभगत में लगे थे और चाय-नाश्ता दिया जा रहा था. दुल्हन की बहन का आरोप है कि दूल्हे ने उससे बीयर की मांग की और कहा कि बीयर पिलाओ. इस पर उसने मना कर दिया. तो विशाल ने मारपीट शुरू कर दी. विशाल पर आरोप है कि उसने दुल्हन को भी मारा और शादी के 20 दिन बार देख लेने की धमकी दी. लड़की पक्ष ने बताया कि विशाल ने कहा कि वह अभी तो शादी कर लेगा लेकिन फिर 20 दिन बाद बताएगा. इसी के बाद लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया.

ये भी पढ़ें-मांग इतनी बढ़ी कि कम पड़ गए हेलिकॉप्टर, बुकिंग भी बंद! वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

लड़के वालों ने कही ये बात

उधर लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष के सभी आरोपों को गलत बताया है. लड़के पक्ष ने कहा कि शादी की सारी रस्म हो गई थी. शाम को बारात जाने वाली थी. विशाल ने कहा कि जिस स्थान पर शादी होने वाली थी वहां के लिए लड़की पक्ष के साथ तय हुआ था कि दोनों लोग मिलकर आधा-आधा पैसा दे देंगे. इसी को लेकर लड़की वालों ने विवाद किया और पैसा देने से मना कर दिया. लड़के वालों ने कहा है कि उन लोगों ने कोई दहेज नहीं मांगा है.

इनपुट- विवेक राजौरिया

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago