देश

Jhansi News: रशियन डांसरों ने लगाए अश्लील ठुमके, मेले में भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने भांजी लाठियां

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के एक कस्बे में उस वक्त पुलिस को लाठी भांजनी पड़ गई, जब रशियन डांसर को लेकर भीड़ बेकाबू हो गई. जानकारी सामने आ रही है कि झांसी के कस्बा व थाना मऊरानीपुर के मेला ग्राउंड में जल विहार मेले में स्वीट नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर आयोजकों ने रशियन डांसरों को डांस करने के लिए शो में बुलाय था. बताया जा रहा है कि डांस शो में डांसरों के अश्लील डांस देखकर भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिया और मंच की ओर बढ़ने लगी. इसके बाद भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज के लिए मजबूर होना पड़ा.

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने स्टेज पर पहुंचकर डांस को रुकवाया और भीड़ को काबू में करने के लिए लाठी चार्ज की. इस सम्बंध में मऊरानीपुर थाना इंस्पेक्टर जेपी पाल ने मीडिया को जानकारी दी कि लाठीचार्ज में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं. उन्होंने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि झांसी के मऊरानीपुर में जलविहार महोत्सव में रशियन डांसरो के डांस कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इस मौके पर भीड़ बेकाबू होकर मंच की ओर बढ़ने लगी. इस पर पुलिस को डांस बीच में ही रुकवा कर भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. उन्होंने बताया कि इस हंगामे के कारण मेले में भगदड़ मच गई, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं. मेले का आयोजन झांसी मुख्यालय से करीब 75 किमी दूर मऊरानीपुर में हुआ था. इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस प्रतिबंधों के बावजूद रशियन डांसरों के डांस का कार्यक्रम यहां कराया गया था. इस मामले में आयोजकों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: देवरिया और सुल्तानपुर हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आरोपियों पर कठोर कार्रवाई का दिया भरोसा

घायलों को कराया गया भर्ती

इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, तो वहीं इस घटना में एक व्यक्ति की आंख में चोट लग गई है, जिसके कारण वह गम्भीर रूप से घायल है. इस पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. दूसरी ओर घायल युवकों ने बताया कि मेले में हम पर लाठीचार्ज किया गया है. डांस कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने हम सभी लोगों को पीटा है, जिससे चोट लग गई है. वहीं घायल युवक को लेकर सामुदायिक केंद्र के डॉ. रवींद्र ने बताया कि हालत गंभीर होने के कारण एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. उसकी आंख के पास चोट लगी थी. वहीं पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

27 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

48 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

53 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago