Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: देवरिया और सुल्तानपुर हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आरोपियों पर कठोर कार्रवाई का दिया भरोसा

डिप्टी सीएम ने कहा, “जनपद सुल्तानपुर के स्वर्गीय डॉक्टर घनश्याम तिवारी की हत्या में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी. सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है.

फोटो-ट्विटर

UP News: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक देवरिया और सुल्तानपुर के पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया. इसी के साथ उनकी जो भी जरूरत होगी, उससे सम्बंधित मदद कराने का आश्वासन दिया.

डिप्टी सीएम ने अपने अधिकारिक X के हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा है कि, “जनपद सुल्तानपुर के स्वर्गीय डॉक्टर घनश्याम तिवारी की हत्या में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी. सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. यह मेरा विभागीय मामला भी है और इस विभाग से जुड़े सभी लोग मेरे लिए परिवार की तरह है. इनके सुख दुःख में सरकार साथ है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की कोताही नहीं होगी. पुलिस के उच्च अधिकारियों को सरकार की मंशा से अवगत करा दिया गया है. स्वर्गीय डॉक्टर तिवारी के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट करता हूं और पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाता हूं इंसाफ मिलेगा और इस केस को भी फास्ट ट्रैक कोर्ट ले जायेंगे और सरकार कड़ी सजा दिलाने के लिए अत्यंत प्रभावी पैरवी भी करेंगी.”

बता दें कि देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर सोमवार की सुबह एक ही हत्या के बदले में आरोपियों ने ब्राह्मण परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. आरोपियों ने बच्चों को भी नहीं छोड़ा था और उनको गोली मार दी थी. इस हत्याकांड में एक बच्चे अनमोल दुबे को हत्यारे मरा समझ कर छोड़ गए थे, जिसका इलाज गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. उपमुख्‍यमंत्री पाठक गोरखपुर पहुंचकर देवरिया सामूहिक हत्याकांड में घायल अनमोल दुबे से मिले और उसकी हाल जाना. इस पर चिकित्सकों से बताया कि अनमोल की हालत में सुधार हो रहा है और अनुभवी चिकित्सकों की देख-रेख में उनका इलाज जारी है. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और अनमोल के इलाज में किसी तरह का भी समझौता न करने की हिदायत दी. इसी के साथ ही ब्रजेश पाठक देवरिया हत्याकांड के शिकार पीड़ित परिजनों से भी मिलने पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया और कहा कि, ‘सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. चाहे दोषी पक्ष कोई भी हो, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.” इस मौके पर डिप्टी सीएम ने गोरखपुर सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और चिकित्सकों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही न हो. वहीं बता दें कि देवरिया हत्याकांड मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Global Ayurvedic Summit 2023: ईशान मेडिकल कॉलेज में आयोजित हो रहा ग्लोबल आयुर्वेदिक समिट 2023, कई देशों के राजदूत करेंगे शिरकत

मामले में दिया जाएगा न्याय

डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “स्वर्गीय दुबे के पुत्र का गहन इलाज जारी है, जो इस दुखद घटना में घायल हो गया था. मैंने बच्चे का कुशल क्षेम लिया है और उसकी तबीयत में सुधार हो रहा है.” इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि,” चिकित्सक लगातार निगरानी भी कर रहे हैं. इस वारदात के दोषियों को कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा मिले और इस मामले को त्वरित सुनवायी अदालत में ले जायेंगे.” उन्होंने ये भी कहा कि, “न्याय सबको मिले और अन्याय किसी के साथ न हो, इस अवधारणा पर सरकार कायम है और मामले में न्याय होगा और होते दिखेगा भी.”

घनश्याम त्रिपाठी के परिजनों से मिले डिप्टी सीएम

वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सुल्तानपुर भी पहुंचे और यहां के कोतवाली नगर क्षेत्र में डॉ. घनश्याम त्रिपाठी के परिजनों से हत्या के चौदहवें दिन मिले. शुक्रवार को लंभुआ के सुखौली गांव पहुंचकर परिजनों से मिलते हुए उन्होंने सांत्वना दी और हत्‍यारे पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो हत्यारे हैं, वो किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे. मालूम हो कि डाक्टर घनश्याम त्रिपाठी की हत्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई को आरोपी बनाया गया है, जो अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है. उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ है.” इसी के साथ डिप्टी सीएम ने ये भी कहा कि, “परिवार का जो दुःख था वो उन्होंने हमसे साझा किया है. इसमें जो हत्यारे हैं, उनको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पूरे मामले को हम त्वरित सुनवायी अदालत में ले जाएंगे और सुनिश्चित किया जाएगा कि शीघ्र से शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा मिले. परिजनों से हमने बात की है, पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ है.”

हत्य़ारे की गिरफ्तारी हो

इस मौके पर डिप्टी सीएम से मृतक चिकित्सक घनश्याम त्रिपाठी की पत्नी निशा त्रिपाठी ने पति के हत्यारे को जल्द से जल्द पकड़वाने की गुहार लगाई. इस पर डिप्टी सीएम ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और मामले में निष्‍पक्ष जांच कराने का भरोसा दिलाया. बता दें कि 23 सितम्बर की शाम को सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने जयसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक घनश्याम त्रिपाठी की कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी थी. इस मामले में मृतक चिकित्सक की पत्नी निशा त्रिपाठी ने नारायणपुर निवासी जगदीश नारायण सिंह के बेटे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital