Categories: देश

Jharkhand Eelection 2024: अमित शाह आज जारी करेंगे भाजपा का चुनावी घोषणापत्र, जानें कब होगी PM की रैली

Jharkhand Assembly Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी करेंगे. साथ ही वह राज्य में तीन रैलियों को भी संबोधित करेंगे. इसके लिए केंद्रीय मंत्री शाह शनिवार की रात में ही झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए हैं.

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के मुताबिक, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए “संकल्प पत्र” जारी करेंगे. इसके बाद वह दिन में घाटशिला, बरकट्ठा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्रों में तीन रैलियों को भी संबोधित करेंगे.”

पीएम मोदी 4 नवंबर को करेंगे झारखंड का दौरा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 4 नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे. इसी दिन पीएम राज्य में दो रैलियों को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 नवंबर को जमशेदपुर में एक सार्वजनिक बैठक करेंगे. इस बैठक के जरिए वह राज्य में चुनाव से पहले आम लोगों से संवाद करेंगे.

मुंडा की 150वीं जयंती पर 150 सूत्री दस्तावेज जारी होगा

भाजपा नेताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले होने वाली रैलियों और गृह मंत्री के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अमित शाह झारखंड के गठन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी के घोषणापत्र के मुख्य 25 बिंदु और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 150 सूत्री दस्तावेज जारी कर सकते हैं.

भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अमित शाह पार्टी का “संकल्प पत्र” जारी करेंगे.

झारखंड में भाजपा के अभियान की शुरुआत करेंगे मंत्री शाह

साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह झारखंड में भाजपा के अभियान की शुरुआत करेंगे. उन्होंने राज्य में “डबल इंजन” सरकार का आह्वान किया और दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-कांग्रेस सरकार के तहत “विकास कार्य ठप हो गया है”.

बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी.

  • भारत एक्सप्रेस
आईएएनएस

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

22 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago