उत्तर प्रदेश

Bhai Dooj 2024: आज लाखों श्रद्धालु लगा रहे यमुना में आस्था की डुबकी, PM मोदी ने दी भाई दूज की शुभकामनाएं

Bhai Dooj: आज देशभर में भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना कर रही हैं. इस अवसर पर हजारों लोग श्रीकृष्णनगरी मथुरा पहुंचे हैं और वे यमुना नदी के घाटों पर स्‍नान कर रहे हैं.

बता दें कि भाई दूज का पर्व यम द्वितीया के दिन ही मनता है. ऐसी मान्‍यताएं हैं कि इस पर्व की शुरूआत यमुना और उनके भाई यम के कारण हुई थी, इसलिए लोग हजारों सालों से भाई दूज का पर्व मनाते आ रहे हैं. इस अवसर पर पीएम मोदी और अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने सभी देशवासियों को आज शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी और गृह मंत्री ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सभी देशवासियों को भाई दूज की ढेरों शुभकामनाएं. यह पावन अवसर भाई-बहन के आपसी स्नेह-भाव को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”समस्त देशवासियों को भाई दूज के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं. प्रेम, समर्पण व कर्तव्यपरायणता का यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए, यही कामना करता हूं.”

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ‘भैया दूज’ की बधाई दी. सीएम योगी ने कहा, “भाई-बहन के अटूट स्नेह और समर्पण के प्रतीक, पावन पर्व ‘भैया दूज’ की सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में यह पवित्र बंधन सदा बना रहे. हर परिवार खुशहाली और प्रेम से आबद्ध रहे.

सभी को ‘भाई दूज’ की शुभकामनाएं: कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं. कांग्रेस ने कहा, “सभी देशवासियों को भाई-बहन के परस्पर प्रेम के प्रतीक पर्व ‘भाई दूज’ की हार्दिक शुभकामनाएं.”

ऐतिहासिक विश्राम घाट पर उमड़ी भारी भीड़

आज सुबह से ही हजारों लोग मथुरा में यमुना के ऐतिहासिक घाटों पर स्नान कर रहे हैं. बहुत-से लोग यमुना में डुबकी लगा रहे हैं. यम द्वितीया के दिन रविवार को मथुरा के एक कथावाचक ने बताया कि यमुना के पुण्य विश्राम घाट पर यमुना-धर्म राज का प्राचीन मंदिर है. जहां भाई बहन स्नान के बाद दर्शन करते हैं. यमुना को वस्त्र, श्रृंगार सामग्री और धर्मराज को काला वस्त्र अर्पित किया जाता है.

यमुना नदी में 25 फीट तक लगाई गईं बल्लियां

प्रशासन अधिकारियों के मुताबिक, मथुरा में उमड़े श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. विश्राम घाट तथा उसके आसपास के सभी घाटों पर बल्लियां बांधी गई. यमुना नदी में 25 फीट तक श्रद्धालुओं का स्नान सुनिश्चित करने के लिए बल्लियां लगाई गईं. किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पीएसी के गोताखोरों की तैनाती की गई. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन की तरफ से घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

54 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago