चंपई सोरेन
Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है. वो कुछ समय तक हेमंत सोरेन की जगह झारखंड के सीएम बनाए गए थे. हेमंत सोरेन जब जेल से बाहर निकले तो वापस सीएम की कुर्सी पर बैठ गए. इस कारण चंपई सोरेन का गुस्सा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर था.
पिछले काफी दिनों से चंपई सोरेन बगावती सुर अलाप रहे थे. खबरें ये भी आ रही थीं कि हेमंत सोरेन से अलग होने के बाद चंपई सोरेन भाजपा ज्वॉइन कर सकते हैं. हालांकि, अब चंपई सोरेन के नई पार्टी बनाने की घोषणा से उनके भाजपा में शामिल होने के कयासों पर अब विराम लग गया है. हालांकि उन्होंने अभी ये नहीं बताया है कि उनकी पार्टी का क्या नाम होगा.
चंपई ने अपने बयान में आज कहा, “मैं बताना चाहता हूं कि हम राजनीति से संंन्यास नहीं लेने जा रहे हैं. अब हम एक नया संगठन बनाएंगे और उसे मजबूत करेंगे.” उन्होंने कहा कि मेरे पास तीन विकल्प थे. या तो राजनीति से संन्यास ले लू, नया संगठन बनाऊं या अच्छा दोस्त मिले तो उसके साथ चला जाउं. उन्होंने कहा— ‘हमने नया संगठन शुरू करने का निर्णय लिया है. रास्ते में अगर कोई अच्छा दोस्त मिल गया तो उससे दोस्ती करेंगे.’
— भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…