Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अपनी नई पार्टी बनाएंगे झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन से कलह के बाद फैसला; भाजपा में नहीं होंगे शामिल

झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है. हेमंत सोरेन से बगावत के बाद यह बड़ा फैसला लिया.

Champai soren

चंपई सोरेन

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है. वो कुछ समय तक हेमंत सोरेन की जगह झारखंड के सीएम बनाए गए थे. हेमंत सोरेन जब जेल से बाहर निकले तो वापस सीएम की कुर्सी पर बैठ गए. इस कारण चंपई सोरेन का गुस्सा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर था.

पिछले काफी दिनों से चंपई सोरेन बगावती सुर अलाप रहे थे. खबरें ये भी आ रही थीं कि हेमंत सोरेन से अलग होने के बाद चंपई सोरेन भाजपा ज्वॉइन कर सकते हैं. हालां​कि, अब चंपई सोरेन के नई पार्टी बनाने की घोषणा से उनके भाजपा में शामिल होने के कयासों पर अब विराम लग गया है. हालांकि उन्होंने अभी ये नहीं बताया है कि उनकी पार्टी का क्या नाम होगा.

hemant-soren-champai-soren
चंपई सोरेन

बोले— कोई अच्छा दोस्त मिला तो दोस्ती करेंगे

चंपई ने अपने बयान में आज कहा, “मैं बताना चाहता हूं कि हम राजनीति से संंन्यास नहीं लेने जा रहे हैं. अब हम एक नया संगठन बनाएंगे और उसे मजबूत करेंगे.” उन्होंने कहा कि मेरे पास तीन विकल्प थे. या तो राजनीति से संन्यास ले लू, नया संगठन बनाऊं या अच्छा दोस्त मिले तो उसके साथ चला जाउं. उन्होंने कहा— ‘हमने नया संगठन शुरू करने का निर्णय लिया है. रास्ते में अगर कोई अच्छा दोस्त मिल गया तो उससे दोस्ती करेंगे.’

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital