Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता का आनंद ले रही हैं. जी हां इस फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. वहीं इस बीच उन्होंने कुछ बातों का खुलासा किया है. श्रद्धा कपूर ने बताया कि उन्होंने अभी तक हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ क्यों काम नहीं किया है.
दरअसल, शुभंकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान श्रद्धा कपूर ने कहा कि उन्हें अभी तक बॉलीवुड के 3 खानों के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है. उन्होंने कहा, ‘कई बार आपको एक फिल्म ऑफर की जाती है, लेकिन अगर आपको लगता है कि किरदार उतना रोमांचक नहीं है या वह किरदार आपके अंदर के कलाकार को चुनौती नहीं देता है तो आप उस किरदार को छोड़ देते हैं. मैं काम के बारे में बहुत स्पष्ट हूं जिसे मैं चुनती हूं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं, अच्छी कहानियों वाली दिलचस्प फिल्में बनाना चाहती हूं, अच्छे निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हूं और अच्छा काम करना चाहती हूं. अगर इन सबका मतलब अच्छे अभिनेताओं या बड़े सितारों के साथ काम करने का अवसर है, तो मुझे इसके लिए हां कहने में खुशी होगी.’
यह भी पढ़ें : Malayalam Cinema में Casting Couch का चलन आम, यौन उत्पीड़न के साथ बदतर स्थितियों में काम करती हैं महिला कलाकार
इस बीच, लगभग 16 महीने बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने वाली श्रद्धा ने ‘स्त्री 2’ के साथ अपनी लगातार दूसरी 200 करोड़ रुपये की फिल्म दी है. बता दें पहली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार है’, जिसमें उन्होंने सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ अभिनय किया था. वहीं इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘स्त्री 2’ ने भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर 255 करोड़ रुपये की कमाई की है, साथ ही विदेशी कलेक्शन में 55 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की है, जिससे दुनिया भर में इसका कलेक्शन 361.15 करोड़ रुपये हो गया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…