खेल

बांग्लादेश में राजनीतिक संकट के कारण ICC ने बदला महिला टी20 विश्व कप का आयोजन स्थल, अब यूएई में होगा टूर्नामेंट

महिला टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन बांग्लादेश में होना था लेकिन, वहां राजनीतिक उथल-पुथल और हिंसा का दौर जारी है. इसके कारण ICC को वेन्यू बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा और अब इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में होगा. ICC ने मंगलवार को यह ऐलान किया, हालांकि मेजबानी बांग्लादेश के पास ही रहेगी.

प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और पलायन के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है. बांग्लादेश में सेना ने तख्तापलट करते हुए फिलहाल अंतरिम सरकार नियुक्त की है. जून से शुरू हुई हिंसा और अराजकता के कारण महिला टी20 विश्व कप का आयोजन वहां कराना संभव नहीं था.

UAE में होगा आयोजन

बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा का असर इतना गहरा था कि बांग्लादेश की जमीन पर मेजबानी से ICC का बड़ा इवेंट छिन गया है. हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अभी भी ICC महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा लेकिन इस मेगा इवेंट का आयोजन अब UAE में होगा. ICC ने पुष्टि की है कि टूर्नामेंट अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा UAE में आयोजित किया जाएगा, क्योंकि देश में राजनीतिक अस्थिरता के बाद कई देशों ने अपनी-अपनी सरकारों से सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है.

ICC के CEO का बयान

ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ज्योफ एलार्डिस ने एक बयान में कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिला टी20 विश्व कप बांग्लादेश में आयोजित नहीं होगा. हम जानते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एक यादगार आयोजन करता.”

“मैं बीसीबी की टीम को बांग्लादेश में इस आयोजन को सक्षम बनाने के लिए सभी प्रयास करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. हालांकि इसमें भाग लेने वाली सभी टीमों की सरकारों द्वारा यात्रा सलाह जारी करने का मतलब था कि इस टूर्नामेंट का आयोजन वहां संभव नहीं था. हालांकि BCB के पास मेजबानी के अधिकार बने रहेंगे. हम निकट भविष्य में बांग्लादेश में एक वैश्विक टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए उत्सुक हैं.”

उन्होंने कहा, “मैं बीसीबी की ओर से मेजबानी करने के लिए अमीरात क्रिकेट बोर्ड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे को उनके प्रस्तावों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. हम 2026 में इन दोनों देशों में ICC के वैश्विक आयोजनों को देखने के लिए उत्सुक हैं.”

गौरतलब है कि, दुनिया में क्रिकेट सबसे ज्यादा भारतीय उपमहाद्वीप में लोकप्रिय है. लेकिन यहां पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे तीन क्रिकेट देशों में राजनीतिक उथल-पुथल, आंतरिक सुरक्षा के चलते क्राइसिस जोन के हालात बन चुके हैं. पाकिस्तान की जमीन पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट लंबे समय से नहीं हो रहा था. अफगानिस्तान में क्रिकेट अभी भी नहीं हो रहा है. अब तक बांग्लादेश इससे अछूता था लेकिन अब इस देश का नाम भी इसमें शामिल हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

18 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

27 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

59 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago