Google AI Search
Google Accounts: दुनिया की बड़ी आईटी कंपनी गूगल अब पैसा वसूलेगी. दरअसल गूगल अपनी सभी सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ा रहा है. आपको बता दें Gmail पर कोई मैसेज आने पर अब आपको लंबा-चौड़ा जवाबी मैटर लिखने की जरूरत नहीं होगी. Gmail पर कोई मैसेज आने पर अब आपको लंबा-चौड़ा जवाबी मैटर लिखने की जरूरत नहीं होगी. गूगल सर्च से लेकर वर्कस्पेस तक, कंपनी ऐसे नए फीचर्स ला रही है जो यूजर्स को अपना काम आसान बनाने और चीजों को जल्दी करने में मदद करेंगी.
रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल अभी एक नया फीचर टेस्ट कर रही है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ईमेल को आसान बनाएगा. “रिप्लाई सजेशन फ्रॉम जेमिनी” नाम का ये फीचर गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल जेमिनी की मदद से आने वाले ईमेल के लिए खुद-ब-खुद जवाब लिखने के सुझाव देगा.
गूगल नए जीमेल ऐप फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. यह एआइ का इस्तेमाल करने वाले एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ई-मेल कम्युनिकेशन को ऑप्टिमाइज करेगा. ‘रिप्लाई सजेशन फ्रॉम जेमिनी’ नाम का यह नया फीचर आने वाले सभी ईमेल के लिए ऑटोमैटिकली रिस्पॉन्स सजेशन जनरेट करने के लिए गूगल के एआइ मॉडल जेमिनी का इस्तेमाल करेगा.
ये नया फीचर इसलिए बहुत काम का है क्योंकि इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है. आपको सिर्फ एक बार टैप करना होगा और फिर कई सारे सुझाए गए जवाबों में से आप अपना जवाब चुन सकते हैं. ये जवाब खुद-ब-खुद ईमेल लिखने वाली जगह में भर जाएंगे. आप चाहें तो जवाब भेजने से पहले उसे थोड़ा बदल भी सकते हैं. ये टूल छोटे और जल्दी जवाब लिखने में आपकी मदद करेगा ताकि आप लंबे ईमेल लिखने में कम समय लगाएं.
दिलचस्प बात ये है कि ये पहली बार नहीं है जब गूगल ने जेमिनी को जीमेल में शामिल किया है. गूगल वन एआई प्रीमियम वाले यूजर्स के लिए पहले से ही ‘मेरी मदद करें लिखने में’ नाम का एक नया फीचर मौजूद है. ये फीचर जेमिनी की मदद से यूजर की बताई जानकारी के आधार पर नया ईमेल लिखने में मदद करता है. लेकिन ये नया ‘जेमिनी से जवाब सुझाव’ वाला फीचर ‘मेरी मदद करें लिखने में’ से अलग है. ये फीचर पहले से लिखे जवाब सुझाएगा ताकि आप जल्दी जवाब दे सकें.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…