खेल

IND vs SA: केपटाउन में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने एतिहासिक जीत दर्ज की. न्यूलैंड्स में खेले गए दूसरे मैच के दूसरे ही दिन भारत ने साउथ अफ्रीका को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 55 रन बनाए थे.इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 153 रन बनाकर 98 रन की बढ़त बना ली. वहीं दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने एडेन मारक्रम की शानदार शतक की बदौलत 176 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत को जीत के लिए 79 रनों का टारगेट दिया. जिसे भारतीय टीम ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

केपटाउन में भारत ने लहराया तिरंगा

केपटाउन में इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया. यह पहला मौका है, जब भारत ही नहीं बल्कि किसी एशियाई टीम ने साउथ अफ्रीका को यहां पर टेस्ट मैच में हराया है. साल 1993 के बाद पहली बार है जब भारतीय टीम यहां पर जीत दर्ज की है. भारत ने इस मैदान पर पहला टेस्ट 2 जनवरी 1993 में खेला था, जिसमें हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद से भारत ने इस मैदान पर कुल 6 मैच खेले, जिसमें चार में उसे हार का सामना करना पड़ा जबकि, दो मैच ड्रॉ हुए थे. अब सातवें टेस्ट मैच में भारत ने इस मैदान पर जीत दर्ज करते हुए तिरंगा लहरा दिया है.

बराबर हुई भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज

दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहली पारी ने साउथ अफ्रीका 55 रन पर ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका टीम के दो खिलाड़ी ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचे.वहीं भारतीय टीम ने पहली पारी में 153 रन बनाए. भारत की ओर से पहली पारी में विराट कोहली ने सर्वाधिक 46 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 176 रन बनाए. ओपनर बल्लेबाज एडेन मारक्रम (106) शतकीय पारी खेली. भारत ने पहली पारी में 98 रन का बढ़त बना लिया था, जिसके चलते टीम इंडिया को दूसरी पारी में जीत के लिए 79 रनों की जरूतर थी, जिसे भारत ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस तरह से दो टेस्ट मैचों की सीरीज एक-एक से बराबर हो गई.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: भारत को जीत के लिए मिला 79 रन का टारगेट, 14 ओवर में जीता तो बनेगा रिकॉर्ड

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

2 minutes ago

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…

3 minutes ago

एमपी में जहरीली शराब का कहर: 3 महीने में तीसरा बड़ा कांड, 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…

10 minutes ago

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

43 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

46 minutes ago