ED ने झारखंड के पूर्व CM की BMW की जब्त.
Jharkhand News: जांच एजेंसी ईडी ने कुछ दिनों पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से BMW कार जब्त किया था. जांच एजेंसी ईडी के द्वारा इस मामले की तफ्तीश हो रही है. इसके अलावा जांच एजेंसी के द्वारा इसी मामले में दो लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन हुई. बता दें कि धीरज साहू के झारखंड, उड़ीसा आवास सहित अन्य लोकेशन से पिछले महीने इनकम टैक्स ने कार्रवाई करते हुए करीब 352 करोड़ रूपये नकदी जब्त किया था.
बीते साल दिसंबर में इनकम टैक्स ने कांग्रेस के नेता धीरज साहू के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. जिसमें 352 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए थे. इस आधार पर बेहिसाब संपत्ति के बारे में जानकारी हुई थी. बता दें कि इस मामले में 10 दिनों तक छापेमारी का सिलसिला चला था. नोटों को गिनने के लिए 40 मशीन लगाए गए थे.
जानकारी के मुताबिक जब्त किए गए BMW कार का कनेक्शन राज्यसभा सांसद धीरज साहू से बताया जा रहा है. ईडी द्वारा जब्त की गई कार गुरुग्राम की भगवान दास होल्डिंग्स लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है. यह कंपनी धीरज साहू की है. यह कंपनी धीरज साहू की है. धीरज साहू की कंपनी से खरीदी गई BMW कार 16 अक्टूबर 2023 को खरीदी गई थी.
बता दें कि इस संबंध में बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘ईडी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर से जो बीएमडब्ल्यू जब्त की गई, वह कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के मानेसर स्थित घर के पते पर पंजीकृत थी। वही धीरज साहू जिनकी कंपनी से इनकम टैक्स ने 352 करोड़ रुपये जब्त किए थे. भ्रष्टाचार के दीमक को जड़ से खत्म केवल ईमानदार प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी ही कर सकते हैं.’
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में उपद्रवियों ने सुनियोजित तरीके से हिंसा को दिया अंजाम, डीएम बोलीं- कुछ बड़ा करने की तैयारी थी
-भारत एक्सप्रेस
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…
Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…
Ind vs zim Women's T20: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 41…