झारखंड में हेमंत सोरेन के समर्थकों का प्रदर्शन
Ranchi News: झारखंड में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के समर्थन में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने राजधानी रांची में न्याय आक्रोश मार्च निकाला. इनमें विभिन्न संगठनों के लोग अपने-अपने तरीके पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में शामिल हुए. इस मार्च के जरिए केंद्र सरकार और ईडी को चेतावनी दी गई.
हेमंत सोरेन के समर्थक प्रदर्शनकारियों की ओर से बुधवार को कहा गया कि अगर हेमंत सोरेन को जल्द रिहा नहीं किया गया तो झारखंड से खनिज संपदा बाहर जाने नहीं देंगे. इसको लेकर झारखंड बंद और आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी. जरूरत पड़ी तो महिलाएं ‘जनी शिकार’ का रूप धारण करके सड़क पर उतरेंगी.
कोकर से निकाला गया हेमंत समर्थकों का मार्च राजभवन पहुंचा
संवाददाता ने बताया कि हेमंत सोरेन के समर्थकों का झुंड राजभवन तक पहुंच गया. इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि भाजपा सत्ता हथियाने के लिए स्वतंत्र एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है. केंद्र सरकार तानाशाही नीति पर चल रही है. देश में एकमात्र आदिवासी सीएम को केंद्र की भाजपा सरकार ने सीएनटी एक्ट जमीन पर फंसाया. जिस तरह से मात्र 8 एकड़ जमीन खरीद-बिक्री के झूठे मामले में जेल भेजा है, वह बर्दाश्त नहीं करेंगे.
‘नहीं छोड़ा तो जेल का फाटक तोड़कर उन्हें रिहा करेंगे’
हेमंत सोरेन के समर्थक एक नेता ने यहां तक कहा कि हम लोग ईंट से ईंट बजा देंगे. वहीं, मार्च में शामिल महिलाओं ने कहा कि अगर हमारे आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जल्द से जल्द नहीं छोड़ा गया तो जल्द ही हम लोग जनी शिकार करके जेल का फाटक तोड़कर उन्हें रिहा करेंगे.
— भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…