देश

Supreme Court: रसोइया की बेटी को अमेरिकी विश्वविद्यालयों में कानून की पढ़ाई के लिए मिली स्कॉलरशिप, CJI ने किया सम्मानित

India News: भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीशों ने आज एक ऐसी होनहार छात्रा को सम्‍मानित किया, जिसे अमेरिका में दो अलग-अलग विश्वविद्यालयों में कानून में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति मिली है. दिलचस्‍प बात यह है कि छात्रा के पिता शीर्ष अदालत में रसोइया के रूप में काम करते हैं.

छात्रा का नाम प्रज्ञा है. एक सामान्‍य परिवार से आने के बावजूद उसने कानून की पढ़ाई के लिए जी-तोड़ मेहनत की. वो ऐसी उल्लेखनीय ऊंचाइयों तक पहुंच गई, कि अब भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने भी उसकी सराहना की है. प्रज्ञा ने अमेरिका में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय एवं मिशिगन विश्वविद्यालय में कानून की स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति हासिल की है.

प्रज्ञा की मां और पिता अजय कुमार सामल भी सम्मानित

आज राजधानी दिल्‍ली में भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ एवं सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीशों ने प्रज्ञा की मां और पिता अजय कुमार सामल को भी सम्मानित किया, जो शीर्ष अदालत में रसोइया के रूप में काम कर रहे हैं. सीजेआई ने प्रज्ञा को बधाई दी और सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों द्वारा हस्ताक्षरित भारतीय संविधान की किताब उन्हें सौंपी.

यह हम सभी के लिए गर्व की बात: मुख्य न्यायाधीश

प्रज्ञा को बधाई देते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है. डीवाई चंद्रचूड़ के अलावा अन्‍य वरिष्‍ठ जजों ने भी गर्व की अनुभूति की और प्रज्ञा के लचीलेपन, दृढ़ संकल्प की खूब प्रशंसा की. उन्‍होंने खड़े होकर प्रज्ञा का अभिनंदन किया. न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने, अदालत के समर्थन का प्रतीक, प्रोत्साहन के प्रतीक के रूप में, प्रज्ञा को भारतीय संविधान पर सभी न्यायाधीशों द्वारा हस्ताक्षरित तीन पुस्तकें भेंट कीं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

7 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

36 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

1 hour ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

1 hour ago