सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू
Jharkhand Sahibganj Mining Case: झारखंड के साहिबगंज डीसी और अभिषेक प्रसाद पिंटू को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से समन दिया गया. जिसके बाद अब कैबिनेट सचिव ने ईडी को पत्र लिखा है. उस पत्र में उन मामलों की जानकारी मांगी गई है, जिनमें साहिबगंज के उपायुक्त राम निवास यादव को तलब किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को लिखे पत्र में कैबिनेट सचिव ने कहा है कि उस एफआईआर के बारे में अस्पष्टता है, जिसमें डीसी और सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को तलब किया गया था. मालूम हो कि कुछ समय पहले भी DGP ने ईडी को ऐसा ही पत्र लिखा था, जब केंद्रीय एजेंसी ने अवैध खनन मामले में साहिबगंज में तैनात 2 डीएसपी प्रमोद मिश्रा और राजेंद्र दुबे को तलब किया था. इससे दो दिन पहले झारखंड के साहिबगंज में 12,50 करोड़ के अवैध खनन और गवाहों को प्रभावित करने से जुड़े मामले में पूर्व विधायक पप्पू यादव से पूछताछ की गई थी.
यह भी पढ़िए: Jharkhand: समन मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ED को पत्र, कहा- आप पहले आरोप बताएं, हम सहयोग करेंगे
इससे पहले ईडी ने समन जारी करते हुए सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को 16 जनवरी को ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था. एजेंसी ने साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को 11 जनवरी और बिल्डर विनोद सिंह को 15 जनवरी को ईडी ऑफिस आने के लिए कहा. संवाददाता ने बताया कि अगर ये लोग तय तारीख पर ईडी ऑफिस नहीं पहुंचते हैं तो फिर से समन जारी किया जाएगा.
— भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…