खेल

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में डक पर आउट हुए रोहित शर्मा, 14 महीने बाद मैदान पर उतरे थे हिटमैन

IND vs AFG: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में खेलने के लिए मैदान पर उतरे, लेकिन वह शुभमन गिल की गलती के चलते डक पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. टी20 फॉर्मेट में वह छठी बार रन आउट हुए हैं. वह इससे बच सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

डक पर आउट हुए कप्तान रोहित शर्मा

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय पारी की शुरूआत करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने 2 गेंदों का सामना करने के बाद रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. हालांकि, इस तरह से रन आउट होने के बाद वह गिल पर नाराज हो गए. वहीं उनके जाने के बाद शुभमन गिल भी 12 गेंदों में 5 चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हो गए.

गिल की गलती की वजह से आउट हुए रोहित शर्मा

अफगानिस्तान ने भारत को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत की ओर से पारी का आगाज करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर उतरे. रोहित शर्मा ने स्ट्राइक संभाली लेकिन दूसरे ही गेंद पर वह रन आउट हो गए. अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी पहला ओवर लेकर आए थे. उनकी दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने मिड-ऑफ की तरख घुमा दिया और गिल को रन के लिए कहा. लेकिन गिल का ध्यान गेंद की तरफ था और वह रोहित को रोक रहे थे. तब तक रोहित शर्मा दूसरे इंड पर पहुंच गये. इब्राहिम जादरान ने गेंद को फील्ड किया और विकेटकीपर गुरबाज ने आसानी से रोहित को रन आउट कर दिया. रोहित शर्मा दो गेंदों में बिना खाता खोले ही आउट होकर पवेलियन लौट गए.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: संजू सैमसम को नहीं मिला प्लेइंग 11 में मौका, एक और खिलाड़ी चोट के कारण बाहर

11वीं दफा डक पर आउट हुए रोहित

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मेन्स टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वह अब तक 11 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. वहीं इस मामले में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं. वह अभी तक 5 दफा शून्य पर आउट हो चुके हैं. जबकि, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली और वॉशिंगटन सुंदर 4-4 बार शून्य पर आउट हो गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago