देश

गया में जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे थे केंद्रीय मंत्री, बोले- भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे

Stone Pelting On Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के सीसवर गांव के पास अपने कार्यक्रम के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सही नहीं हैं और इसकी जांच हो रही है.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमने देखा है कि समाज में कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं. जहां तक इसकी वजह की बात है तो पुलिस इसकी जांच कर रही है और अपना काम कर रही है. इस बारे में हमें ज्यादा कुछ नहीं कहना है. भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे.

जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में हुई थी पत्थरबाजी

बता दें कि बिहार के गया जिले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी. घटना शुक्रवार की शाम को खिजरसराय प्रखंड के सीसवर गांव स्थित संत थॉमस इंग्लिश स्कूल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई. उस समय मंत्री मंच से लोगों को संबोधित करने के लिए खड़े हो गए. राहत की बात यह रही कि पत्थर सीधे मंत्री को नहीं लगा और वे बाल-बाल बच गए, हालांकि उनके पीछे तैनात एक अंगरक्षक को चोट आई है.

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. मंच पर पहुंचने के बाद उनका स्वागत और सम्मान किया गया. इसी दौरान अचानक सभा स्थल पर कंकड़ और पत्थर फेंके जाने लगे, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और कार्यक्रम को नियंत्रित किया.

अपराध और जाति पर दी प्रतिक्रिया

वहीं, बिहार की राजनीति में अपराध और जाति को लेकर चल रही बहस पर भी जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि संभव है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया हो. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती और हर समाज में हर जाति के लोग अपराध कर सकते हैं.

मांझी ने कहा कि अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और अपराधियों को यह तो अपराध छोड़ना होगा या फिर बिहार छोड़ना होगा. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसमें जाति का सवाल नहीं उठना चाहिए.

ये भी पढ़ें- कानपुर में ये क्या हुआ? अचानक ITBP कमांडो ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर डाला डेरा; सहम गए पुलिसवाले

उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के आरोपों का भी जवाब दिया. मांझी ने कहा कि यह कहना गलत है कि सरकार किसी विशेष जाति को निशाना बना रही है. उन्होंने कहा कि सरकार अपराध के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, न कि किसी जाति विशेष के खिलाफ है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

8 minutes ago

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

13 minutes ago

अहमदाबाद में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और साइबर क्राइम पर मंथन

Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…

18 minutes ago

1966 का गौ-रक्षा आंदोलन और इंदिरा गांधी का राजनीतिक संकट

1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…

25 minutes ago

दीपावली से पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पढ़ें X पोस्ट में क्या लिखा?

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें दीपावली की…

28 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली गिफ्ट, फडणवीस सरकार के 2 बड़े फैसले; 70 लाख अन्नदाताओं को होगा फायदा

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…

37 minutes ago