दुनिया

एक तरफ ईरान से दोस्ती, दूसरी तरफ सऊदी से गुप्त संधि! मध्यस्थ बने पाकिस्तान का डबल गेम बेनकाब

Pakistan Saudi Secret Deal: इस साल अप्रैल में पश्चिम एशिया में अशांति के बीच पाकिस्तान ने अमेरिकी राजदूतों और ईरानी डिप्लोमैट्स के बीच उच्च स्तरीय बातचीत होस्ट की गई. वहीं, रियाद ने एक रक्षा समझौते की शर्तों के तहत सऊदी अरब के किंग अब्दुलअजीज एयर बेस पर पाकिस्तानी सैन्य फोर्स और एयरक्राफ्ट के आने का सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया.

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अप्रैल में पाकिस्तान ने अमेरिकी दूतों और ईरानी अधिकारियों के बीच अहम वार्ता की मेजबानी की थी. इसी दौरान सऊदी अरब ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि पाकिस्तानी सैन्य बल और विमान रक्षा समझौते के तहत सऊदी अरब में किंग अब्दुलअजीज एयर बेस पर पहुंचे हैं. इस खुलासे के बाद पाकिस्तान की तटस्थता पर सवाल उठने लगे.

पाकिस्तान सऊदी में गुप्त समझौता

मालदीव के मीडिया आउटलेट ईट्रुथ एमवी की एक रिपोर्ट में ड्रोप साइट न्यूज की जांच का हवाला देते हुए दावा किया गया कि पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक गुप्त रक्षा समझौता मौजूद है. इसके तहत युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान को सऊदी अरब की रक्षा करनी होगी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश कर रहा था, वहीं दूसरी ओर वह रियाद के साथ एक व्यापक रक्षा समझौते से बंधा हुआ था. यह समझौता कभी पाकिस्तान की संसद में पेश नहीं किया गया और आम जनता को भी इसकी जानकारी नहीं थी.

सऊदी की रक्षा करेगा पाकिस्तान

रिपोर्ट के अनुसार, 2025 का स्ट्रैटजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के बीच हुआ था.

समझौते में कहा गया है कि किसी एक देश पर हमला दोनों देशों पर हमला माना जाएगा. हालांकि लीक दस्तावेजों और आंतरिक आकलनों के मुताबिक यह समझौता पूरी तरह संतुलित नहीं है.

रिपोर्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तान पर सऊदी अरब की रक्षा करने की बाध्यता अधिक है, जबकि सऊदी अरब पाकिस्तान की सुरक्षा, खासकर भारत के खिलाफ को लेकर समान प्रतिबद्धता नहीं दिखाता.

रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में जब पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम वार्ता की मेजबानी की, उसी दौरान सऊदी अरब द्वारा पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती की घोषणा ने इस पूरे घटनाक्रम को और संवेदनशील बना दिया.

जेडी वेंस भी हुए थे शामिल

उस समय अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी इस्लामाबाद में ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत में शामिल थे. रिपोर्ट में कहा गया कि इन घटनाओं ने पाकिस्तान की कूटनीतिक स्थिति, उसकी रणनीतिक कमजोरियों और सऊदी अरब के प्रति उसकी सैन्य प्रतिबद्धताओं को उजागर कर दिया.

ये भी पढ़ें- कानपुर में ये क्या हुआ? अचानक ITBP कमांडो ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर डाला डेरा; सहम गए पुलिसवाले

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान और सऊदी अरब के रिश्ते सार्वजनिक रूप से बताए जाने से कहीं अधिक गहरे और बाध्यकारी हैं. यह रक्षा समझौता पाकिस्तान को ऐसे सैन्य दायित्वों में बांध सकता है, जो उसकी विदेश नीति, घरेलू राजनीति और क्षेत्रीय सुरक्षा हितों के विपरीत जा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

5 minutes ago

अहमदाबाद में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और साइबर क्राइम पर मंथन

Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…

10 minutes ago

1966 का गौ-रक्षा आंदोलन और इंदिरा गांधी का राजनीतिक संकट

1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…

17 minutes ago

दीपावली से पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पढ़ें X पोस्ट में क्या लिखा?

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें दीपावली की…

20 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली गिफ्ट, फडणवीस सरकार के 2 बड़े फैसले; 70 लाख अन्नदाताओं को होगा फायदा

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…

29 minutes ago

ट्रंप ने दिवाली पर दिया दोस्ती का संदेश, क्या भारतीयों के खिलाफ नफरत पर लगेगा ब्रेक?

Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…

47 minutes ago