एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ
Jitendra Mishra Ram Mandir CEO: अयोध्या के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को संगठन का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है. मिश्रा इसी साल अप्रैल में वायुसेना से रिटायर हुए थे और अब उन्हें मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
जितेंद्र मिश्रा का नाम भारतीय वायुसेना के उन अधिकारियों में शामिल है जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल पर कब्जा जमाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. वह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा गांव के रहने वाले हैं और 1986 में वायुसेना में शामिल हुए थे.
मिश्रा ने करीब 39 साल तक भारतीय वायुसेना में सेवा दी. उन्हें दिसंबर 1986 में लड़ाकू पायलट के रूप में कमीशन मिला था. अपने लंबे करियर में उन्होंने फाइटर पायलट, टेस्ट पायलट, ट्रेनिंग और रणनीतिक योजना जैसे कई अहम पदों पर काम किया. उनके पास 3,000 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव है और उन्होंने 18 से अधिक प्रकार के लड़ाकू विमान, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर उड़ाए हैं.
सेवा के दौरान मिश्रा भारतीय वायुसेना की वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी रहे. उन्होंने 2025 में इस पद पर रहते हुए कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं. उनकी नियुक्ति को ट्रस्ट में पेशेवर प्रशासन और पारदर्शिता लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें-जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के CEO
अपने करियर में मिश्रा ने कई पुरस्कार हासिल किए. उन्हें 2025 में ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक मिला. इसके अलावा 2024 में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2013 में विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और…