देश

विदेशी महिला के साथ छेड़खानी का Video Viral, स्वाति मालीवाल ने CM गहलोत से की कार्रवाई की मांग, एक्शन में आई पुलिस

Rajasthan Foreign Tourist Video: देशभर में विदेशी महिला पर्यटकों के साथ छेड़खानी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर विदेशी महिला के साथ छेड़खानी का वीडियो सामने आया है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने भी वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. स्वाति मालीवान ने छेड़खानी की वीडियो पोस्ट करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश पुलिस को टैग किया और मामले में तत्काल ध्यान देने की मांग की.

सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तो राजस्थान पुलिस भी एक्शन में आई. पुलिस ने कथित तौर पर एक विदेशी महिला को छेड़ने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

वीडियो में आरोपी विदेशी युवती को गलत तरीके से छूते हुए दिख रहा है. वहीं वीडियो के आखिर में वह महिला के साथ एक होटल के गेट पर जाते हुए दिखाई दे रहा है. विधायकपुरी थानाधिकारी भरत सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर एक वीडियो आने के बाद पुलिस ने सोमवार रात अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार वीडियो मोतीलाल अटल रोड का है, जहां 18 दिन पहले एक ब्रिटिश विदेशी महिला अपने दोस्त के साथ रुकी थी. उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति टैक्सी या कैब चालक लगता है जो उसे गलत तरीके से छूता हुआ और उसके साथ चलता हुआ दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रहा है.

वहीं दिल्ली महिला आयोग की चीफ ने ट्विटर पर लिखा, “अभी यह वीडियो देखा, जहां एक शख्स को एक विदेशी पर्यटक को गलत तरीके से छूते देखा जा सकता है. यह बेहद शर्मनाक है. कार्रवाई के लिए अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस को टैग कर रही हूं. ये घटनाएं देश का नाम खराब कर रही हैं”.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- महिला ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…

6 minutes ago

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

28 minutes ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

29 minutes ago

नपीसीआई ने UPI MDR के लिए किया नया ऐलान, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…

44 minutes ago

‘वह जेल से भाग चुका है…’, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…

46 minutes ago

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago