देश

Land for Job से संबंधित कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के जॉइंट डायरेक्टर तलब

Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के जॉइंट डायरेक्टर को तलब किया है. कोर्ट ने ईडी द्वारा सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने के लिए समय की मांग पर ईडी के जॉइंट डायरेक्टर को केस रिकॉर्ड के साथ कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई अब 6 जुलाई को होगी.

लालू यादव के परिवार से जुड़ा मामला

इससे पहले ईडी ने जो पहली चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती यादव, हेमा यादव और अमित कात्याल का नाम शामिल है. सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट में आरोप लगाया था कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों की गलत कमाई को ठिकाने लगाने के लिए 2 कंपनियां बनाई गई थीं. इन दोनों कंपनियों को अब ईडी ने अपनी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में आरोपी बनाया है.


यह भी पढ़ें: Mumbai Hoarding Collapsed: घाटकोपर होर्डिंग हादसा मामले की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, अदालत ने अधिकारियों को दिया ये आदेश


कंपनी के द्वारा कोई कारोबार नहीं हुआ

इससे पहले ईडी ने कोर्ट को बताया था कि आरोपी कंपनी एके इंफो सिस्टम के ऑब्जेक्ट क्लॉज के मुताबिक यह डेटा एनालिसिस का काम करती है, लेकिन कंपनी के द्वारा कोई कारोबार नहीं किया गया. इसके अलावा तेजस्वी के माध्यम से दूसरी कंपनी एबी एक्सपोर्ट में 50 लाख रुपये लगाए गए. ईडी के मुताबिक इन दोनों कंपनियों के इस्तेमाल आरोपियों द्वारा अपने नापाक इरादे को छिपाने के लिए किया जा रहा था.

बता दें कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में कोर्ट में ये सुनवाई चल रही है. लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में 30 जनवरी को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भी ईडी ने पूछताछ की थी. ईडी ने पटना ऑफिस में तेजस्वी यादव ने करीब 8 घंटे पूछताछ की थी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

23 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

38 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

48 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

56 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago