देश

पत्रकार रजत शर्मा ने किया कांग्रेस नेता रागिनी नायक, जयराम रमेश और पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

Journalist Rajat Sharma Files Defamation Suit: एक टीवी चैनल के सीनियर न्यूज एंकर रजत शर्मा ने कांग्रेस नेता रागिनी नायक, जयराम रमेश एवं पवन खेड़ा के खिलाफ हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा किया है. कांग्रेस नेताओं ने उनपर मतगणना के लिए लाइव टीवी शो के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने एवं नायक को गाली देने का आरोप लगाया है.

पत्रकार ने इन आरोपों का झूठा बताया है और अपने खिलाफ दुष्प्रचार करने की बात कही है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं की इस तरह के दुष्प्रचार वाली ट्वीट तुरंत हटाने व इस तरह का आगे आरोप लगाने से रोकने की मांग की है. साथ ही उन नेताओं से सौ करोड़ रुपए का मुआवजा दिलाने की मांग की है.

न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने तुरंत विवादित ट्वीट हटाने की मांग करने वाली शर्मा की अर्जी पर सुनवाई की और अपना आदेश सुरक्षित रख लिया. शर्मा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने न्यायमूर्ति से कहा किटीवी पर चर्चा 4 जून को हुई थी, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने 10 जून को इस बारे में ट्वीट करना शुरू कर दिया और उसमें अपशब्द जोड़ दिए जिनका कभी इस्तेमाल ही नहीं किया गया था. शो के वास्तविक फुटेज में कोई अपशब्द नहीं है, जिसे टीवी पर लाइव प्रसारित किया गया था. इस दशा में संबंधित ट्वीट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया जाए. क्योंकि सोशल मीडिया पर उसकी मौजूदगी पत्रकार के पिछले चार दशकों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहा है. उस पोस्ट के कारण उनके खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणीयां जारी है.

टीवी चैनल ने तीनों नेताओं को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि उनके आरोप झूठे हैं और उसका कोई आधार नहीं है. इस तरह के पोस्ट दुर्भावनापूर्ण व मानहानिकारक हैं और फर्जी हैं. शर्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा हूं. मैं अपना पेशेवर कर्तव्य निभा रहा हूं. ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और उनके द्वारा गढ़े गए हैं. यह एक क्लासिक और फिट मामला है, जिसे तुरंत हटाने की जरूरत है. जब तक यह सोशल मीडिया पर है तब तक आरोप दोहराए जाते रहेंगे और मुझे गालियां मिलती रहेंगी.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

गोंदिया के जंगल में महिला को गोद डाला, चाकू से किए कई वार; दोस्त के साथ शाम को घूमने गई थी

Gondia Murder Case: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडराणी जंगल में मध्य प्रदेश की 35…

6 minutes ago

‘जो इंद्रियों को वश में रखता है, वही पाता है परम शांति…’ पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध संस्कृत…

52 minutes ago

मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका माथा, रखी पुनर्निर्माण की आधारशिला

पीएम मोदी ने अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 100 साल से अधिक…

1 hour ago

फिरोजाबाद में जमीन विवाद में प्रदीप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Pradeep Yadav Murder Firozabad: उत्तर प्रदेश के एका थाना क्षेत्र में प्रदीप यादव की हत्या…

1 hour ago

मनीला में पीएम मोदी का दूसरा दिन, क्वाड नेताओं की मीटिंग समेंत जानें कैसा है शेड्यूल?

PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 23वें…

1 hour ago

ना ठाकुर, ना ब्राह्मण… जिस पर यह समाज मेहरबान, उसी के हाथ आती है यूपी की सत्ता! CM योगी ने किसे किया याद?

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में पासी समाज की आबादी करीब 1.25 करोड़ बताई जाती है.…

1 hour ago