गौतम गंभीर (फोटो- IANS)
आईपीएल में कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर खिताबी जीत के बाद बेहद भावुक नजर आए. इस दौरान बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने गंभीर के माथे को खुशी से चूम लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार रात आईपीएल 2024 के खिताबी मुकाबले में एकतरफा अंदाज में सनराइजर्स हैदराबाद को हराते हुए तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की. इस जीत में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की मेंटरशिप का अहम योगदान रहा.
अपनी कप्तानी में पहले ही कोलकाता के लिए दो ट्रॉफी जीत चुके गौतम गंभीर ने एक बार फिर बतौर मेंटर अपनी टीम को एक दशक बाद ट्रॉफी दिलाई. इस जीत के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे, ऐसी खबरें और तेज हो गई हैं.
माना जा रहा है कि गंभीर इस दौर में सबसे आगे हैं. हालांकि, सवाल यह उठता है कि क्या इस सीजन में मेंटर के तौर पर कोलकाता में वापसी करने वाले गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने के लिए फ्रेंचाइजी छोड़ देंगे? कोलकाता को तीन बार आईपीएल ट्रॉफी जीताने और लखनऊ को दो बार प्लेऑफ में पहुंचाने के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, गंभीर की नेतृत्व क्षमता ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.
2012 और 2014 में कोलकाता को दो आईपीएल खिताब दिलाने वाले गंभीर ने बड़े मौकों पर टीम को जीत दिलाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है. पहले उनके नेतृत्व और अब मार्गदर्शन में कोलकाता तीसरी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही. कोलकाता के साथ गंभीर का रिश्ता काफी भावनात्मक है. वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन पर कोलकाता के प्रशंसक भरोसा करते हैं और उन्होंने उनसे फ्रेंचाइजी न छोड़ने का आग्रह भी किया है.
हालिया घटनाक्रम में कई रिपोर्ट सामने आई हैं, जहां कथित तौर पर गंभीर को कोलकाता के सह-मालिक शाहरुख खान द्वारा अगले दशक तक कोलकाता टीम के लिए अपनी सेवाएं सुरक्षित करने के लिए ‘ब्लैंक चेक’ की पेशकश की गई थी. यह महत्वपूर्ण इशारा इस बात को दर्शाता है कि गंभीर जिस भी टीम के साथ जुड़ते हैं, उसके लिए वह कितना महत्व रखते हैं.
आईपीएल 2024 जीतने के बाद, गंभीर ने कोलकाता में मेंटर के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है, लेकिन भारतीय टीम के संभावित कोच होने की मांग के बीच फ्रेंचाइजी के साथ गंभीर के भविष्य सस्पेंस में है. अब सवाल यह है कि क्या कोलकाता गंभीर को जाने की अनुमति देगा और क्या गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच बनना चाहेंगे, यह मुद्दा प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
यह भी पता चला है कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने फाइनल के बाद चेन्नई में गंभीर से मुलाकात की थी ताकि उनसे इस बारे में बात की जा सके. बता दें, सोमवार को इस पद के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन है.
ये भी पढ़ें- सुनील नारायण ने जन्मदिन के मौके पर जीती ट्रॉफी, टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गौतम गंभीर को दिया क्रेडिट
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…