देश

करोड़ों के कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा का ट्रांसफर, इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजे गए

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा (Justice Yashwant Verma) का ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट में कर दिया है. शुक्रवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया. राष्ट्रपति की मंजूरी और सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश के बाद यह फैसला लिया गया.

इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की बार काउंसिल ने जस्टिस वर्मा के ट्रांसफर का विरोध किया था. वकीलों ने हड़ताल भी शुरू कर दी थी. गुरुवार को बार काउंसिल के छह सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और कॉलेजियम से मुलाकात कर ट्रांसफर पर पुनर्विचार की मांग की.

FIR की मांग सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने कहा कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की इंटरनल कमेटी कर रही है. यदि रिपोर्ट में कुछ गलत पाया गया, तो FIR दर्ज होगी या फिर मामला संसद को भेजा जाएगा.

14 मार्च को होली के दिन जस्टिस वर्मा के घर आग लग गई थी. जब फायर सर्विस की टीम आग बुझाने पहुंची, तो स्टोर रूम में अधजले 500-500 रुपये के नोटों से भरी बोरियां मिलीं. तभी से यह मामला चर्चा में बना हुआ है.

34 साल पुराने फैसले को दी गई थी चुनौती

जस्टिस वर्मा के खिलाफ FIR की मांग को लेकर एडवोकेट मैथ्यूज जे नेदुम्परा और तीन अन्य वकीलों ने याचिका दायर की थी. याचिका में 1991 के के. वीरस्वामी केस के फैसले को चुनौती दी गई थी. इस फैसले के तहत CJI की अनुमति के बिना किसी हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता.

दिल्ली हाईकोर्ट के प्रशासनिक पैनल से भी जस्टिस वर्मा को हटा दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, 26 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट में प्रशासनिक समितियों का पुनर्गठन किया गया था, जिसमें जस्टिस वर्मा को शामिल नहीं किया गया.

जांच कमेटी के सामने पेशी इसी हफ्ते संभव

सुप्रीम कोर्ट की इन-हाउस जांच कमेटी के सामने जस्टिस वर्मा इसी हफ्ते पेश हो सकते हैं. इसके लिए उन्होंने बुधवार को कई वरिष्ठ वकीलों से मुलाकात की. एडवोकेट सिद्धार्थ अग्रवाल, अरुंधति काटजू, तारा नरूला, स्तुति गुर्जर सहित अन्य वकीलों ने उनसे मुलाकात की.

सूत्रों के मुताबिक, ये वकील जांच कमेटी के सामने दिए जाने वाले जवाबों को फाइनल करने में मदद कर रहे हैं. जस्टिस वर्मा अपना अंतिम जवाब तैयार कर रहे हैं, जो इस मामले में आगे की कार्रवाई का आधार बनेगा.


ये भी पढ़ें- यौन शोषण और रेप केस में पादरी बजिंदर सिंह दोषी करार, 1 अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

3 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

22 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

53 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

1 hour ago