Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kamalnath On Scindia: सिंधिया कोई तोप नहीं, अगर थे तो ग्वालियर और मुरैना का महापौर चुनाव क्यों हारे? कमलनाथ का ज्योतिरादित्य पर तंज

Kamalnath Attack On Scindia: टीकमगढ़ जिले में कुछ मकानों को ढहाए जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार गरीबों का घर गिराने का काम कर रही है.

Kamalnath On Scindia

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

Edited by Nitish Pandey

Kamalnath On Scindia: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सिंधिया कोई तोप नहीं हैं. अगर वह इतने बड़े थे तो ग्वालियर और मुरैना का महापौर चुनाव क्यों हारे ?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दौरे पर थे. उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों से बाचतीच करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि कांग्रेस को किसी सिंधिया की जरूरत नहीं है, अगर वह इतने बड़े थे तो ग्वालियर का महापौर चुनाव क्यों हारे, मुरैना का महापौर चुनाव क्यों हारे?

सिंधिया के जाने से गिर गई थी कांग्रेस की सरकार

बता दें कि ज्योदिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने से कांग्रेस की सरकार गिर गई थी. उसके बाद के नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा के ग्वालियर और मुरैना के महापौर का चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इसी हार को लेकर कमल नाथ ने सवाल उठाए हैं. साथ ही टीकमगढ़ में ही कमलनाथ की सरकार के दौरान सिंधिया ने सड़क पर उतरने का बयान दिया था.

भाजपा सरकार पर कमलनाथ ने साधा निशाना

राज्य में सड़कों पर घूमती गायों को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर गौशालाओं को ठीक ढंग से नहीं चला रही है, आज गायों को दो रुपये के हिसाब से ही चारा भूसा दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: एक ‘बड़ा कोरोना’ आ गया कांग्रेस के अंदर- भरी मीटिंग में सीएम गहलोत ने इशारों में सचिन पायलट पर कंसा तंज

गरीबों का घर गिराने का काम कर रही है सरकार- कमलनाथ

इतना ही नहीं टीकमगढ़ जिले में कुछ मकानों को ढहाए जाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार गरीबों का घर गिराने का काम कर रही है, जिस बेटी के मुख्यमंत्री ने पांव पूजे उसका घर गिराने से भाजपा का चेहरा उजागर हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital