Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gold Price: गोल्ड की कीमतों में तेजी के लिए जिम्मेदार हैं भारतीय, रिपोर्ट ने किया चौंकाने वाला दावा, दिया ये सुझाव

गोल्डमैन सैक्स ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि गोल्ड के रेट में तेज बढ़ोत्तरी के लिए भारत समेत पूरे एशिया के लोगों द्वारा की जा रही खरीदारी एक बड़ी वजह है.

Gold prices today

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Indians Love Gold: हाल के दिनों में सोने की कीमतों में तेजी से उछाल दर्ज किया गया है. बीते कुछ हफ्तों में सोने की कीमतें करीब 11 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं और अभी लगातार इसमें बढ़ोत्तरी जारी है. इसी बीच एक रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए दावा किया है कि सोने की कीमतों में उछाल के लिए काफी हद तक भारतीय और एशिया के लोग भी जिम्मेदार हैं. रिपोर्ट ने दावा किया है कि भारतीयों और एशिया के लोगों द्वारा सोने की भारी खरीदारी की जा रही है. यही वजह है कि इसके रेट तेजी से बढ़ रहे हैं.

बता दें कि गोल्ड की कीमतों में लगातार तेजी को लेकर गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने एक रिपोर्ट जारी की है. इसमें कहा गया है कि सोने की कीमतों में आ रही तेजी के लिए बहुत से फैक्टर जिम्मेदार हैं लेकिन इनमें एक बड़ा कारण भारत समेत पूरे एशिया के लोगों द्वारा की जा रही खरीदारी भी है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इसके अलावा उभरते हुए देशों के सेंट्रल बैंक भी बड़े पैमाने पर गोल्ड की खरीद कर रहे हैं. इन चीजों का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दो महीने में ही गोल्ड के रेट 17 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं.

ये भी पढ़ें-Ayodhya: रामनवमी पर सोने-चांदी के वस्त्र पहनेंगे रामलला, दिल्ली-कर्नाटक के फूलों से सजेगा दरबार, दुनिया पहली बार देखेगी खास अभिषेक

ये है समाधान

गोल्ड की कीमतों में हो रही तेजी को थामने या फिर कम करने के लिए रिपोर्ट में समाधान भी बताया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सेंट्रल बैंक अपनी खरीदारी कम करें, यदि मिडिल ईस्ट के संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए और चीन की आर्थिक तरक्की पर जो सवाल खड़े किए गए हैं, वो खत्म हो जाएं तो सोने की कीमतों में तेजी को थामा जा सकता है. इसी के साथ ही रिपोर्ट ने ये भी कहा है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो सोने की बढ़ती कीमतों को रोकना आसान नहीं है.

इसे भी माना जा रहा है एक वजह

तो दूसरी ओर गोल्डमैन सैक्स के विशेषज्ञों का कहना है कि गोल्ड की बढ़ती कीमत बाजार के लिए ठीक नहीं है. रिपोर्ट में सोने में तेजी को लेकर मिडिल ईस्ट में फैले तनाव को भी जिम्मेदार ठहराया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में जो राजनीतिक बदलाव हो रहे हैं, इसकी वजह से भी गोल्ड की कीमतों पर फर्क पड़ा है. बता दें कि इजराइल और हमास के बीच कई महीनों से जंग जारी है तो इसी बीच शनिवार को ईरान ने इजराइल पर ड्रोन हमला कर दिया है. इससे स्थिति और भी बिगड़ती जा रही है. इजरायल के पक्ष में ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश उतर आए हैं. तो वहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आमतौर पर सोना, करेंसी और रियल एस्टेट को आपस में जोड़कर देखा जाता है. इनमें से किसी भी एक का तेजी से ऊपर या नीचे जाना बाकियों के लिए ठीक नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital