kailash vijayvargiya
मध्य प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद अब राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी करने में लग गई हैं. बीजेपी तारीखों की घोषणा से पहले ही अपने प्रत्याशियों के नामों को घोषित करने में जुटी हुई थी. वहीं अब इस कड़ी में कांग्रेस भी तेजी के साथ कदम आगे बढ़ा रही है.
कांग्रेस की जारी हुई लिस्ट को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि “अच्छा है, मैं इसका स्वागत करता हूं. मेरे ख्याल से वे (कांग्रेस) 44 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे, सब फ्यूज बल्ब हैं.”
बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए रविवार (15 अक्टूबर) को उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें कमलनाथ को एक बार फिर से छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है. वहीं छत्तीसगढ़ की 30 सीटों पर भी नामों की घोषणा की गई है. जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन से और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को अंबिकापुर से टिकट दिया गया है.
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में करीब 25 मौजूदा विधायकों का टिकट काटेगी. पार्टी के आतंरिक सर्वे में इन विधायकों का फीडबैक काफी खराब रहा है. जिसको लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नाराज है.
यह भी पढ़ें- “70 साल से इजरायल कब्जाधारी है, आपको अत्याचार नजर नहीं आता”, Israel पर ओवैसी का हमला
मध्य प्रदेश में बीजेपी पहले ही उम्मीदवारों की चार लिस्ट जारी कर चुकी थी. जिसमें सीएम शिवराज सिंह को बुधनी से और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया से चुनावी मैदान में उतारा गया है.
मध्य प्रदेश में एक चरण में चुनाव होंगे. 17 नवंबर को राज्य में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. वहीं 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में दो चरणों में (7 और 17 नवंबर) वोटिंग होगी. नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…