देश

Ayodhya: अयोध्या पहुंची कंगना और अक्षरा ने लिया जगद्गुरू रामभद्राचार्य का आशीर्वाद, राम मंदिर के दर्शन पर क्‍या बोलीं?

Ayodhya Ram Mandir: सोमवार को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है. कार्यक्रम को होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं. ऐसे में लगातार मेहमानों के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं. इस मौके पर उन्होंने हवन-पूजन किया और जगद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) से मिलने भी पहुंचीं. तो दूसरी ओर भोजपुरी अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह भी अयोध्या पहुंचीं और रामभद्राचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया और अयोध्या पहुंचने को अपना सौभाग्य बताया.

 

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरा देश भावुक है. सदियों के बाद रामलला अपने घर में वापस आ रहे हैं. यह बहुत सौभाग्यशाली दिन है. इसी के साथ ही अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि इस दिन को बयान करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि 22 तारीख को सभी लोग राममय हो जाइए. यह सनातन धर्म के लिए एक यादगार दिन है. कंगना ने आगे कहा कि, अयोध्या हमारी सनातन संस्कृति का एक अभिन्न अंग है और अब इसका पुराना गौरव वापस लौट रहा है. पूरा देश राममय हो गया है. इस मौके पर जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने कंगना को बेटी की तरह दुलराया और आशीर्वाद देते हुए कहा कि, बड़े ही सौभाग्य से यह अवसर आया है जब भगवान श्रीराम वापस अपने अयोध्याधाम लौट रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: 98 साल के मूर्तिकार के अभी भी नहीं थके हाथ, अयोध्या में तराशा जटायु टीला, अभी करना है ये काम

अक्षरा ने गाया भजन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने के लिए भोजपुरी अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshar Singh) भी अयोध्या पहुंच गई हैं. इस मौके पर उन्होंने ने भी जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. बता दें कि, जगद्गुरु रामभद्राचार्य, रामानन्द सम्प्रदाय के वर्तमान चार जगद्गुरु रामानन्दाचार्यों में से एक हैं, जिनके चरणों में बैठ कर अक्षरा सिंह ने उनकी इच्छा पर आम जनमानस में लोकप्रिय गीत ‘जुग जुग जियो हो लालनवा’ गाया. इसी के साथ ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी उस गीत को आगे बढ़ाते हुए अक्षरा सिंह को आशीर्वाद दिया. जगद्गुरु के साथ अक्षरा की मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि, अक्षरा सिंह ने स्वामी नित्य गोपाल दास महाराज से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. अक्षरा ने अयोध्या पहुंचने पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि ‘जापे कृपा राम की होई/ तापे कृपा करे सब कोई…’ अक्षरा सिंह ने अपने इस मुलाकात का श्रेय अपने फैंस को दिया और लिखा कि आप सबके आशिर्वाद से सभी संतों की कृपा प्राप्त हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर वार्ता: पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर जोर, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस का मिला निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…

15 minutes ago

इंडिया आईटीएमई 2026: ग्रेटर नोएडा में जुटेगा दुनिया का टेक्सटाइल जगत, 40 से ज्यादा देशों की होगी भागीदारी

India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…

30 minutes ago

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…

48 minutes ago

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

1 hour ago