फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya: भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के बाद भक्तों का सैलाब उमड़ने वाला है. 22 जनवरी को रामलला अपने जन्म स्थान पर विराजमान हो जाएंगे. इसके बाद राम मंदिर के पट हमेशा के लिए भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे. ऐसे में अयोध्या नगर निगम के लिए सबसे बड़ी चुनौती शहर को साफ रखने की है, लेकिन निगम के कर्मचारी कहते हैं कि, भगवान राम की अयोध्या को मैली नहीं होने देंगे. कर्मचारी पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं कि, वह सब देख लेंगे और 22 जनवरी कार्यक्रम को देखते हुए पूरी अयोध्या को दिन रात चमकाने में जुटे हैं. अयोध्या नगर निगम का कहना है कि, कर्मचारी इस तरह से काम कर रहे हैं कि, किसी भी तरह से मेहमानों को परेशानी नहीं होगी और अयोध्या आने वालों को शहर हमेशा ही चमकता हुआ ही दिखाई देगा.
गौरतलब है कि, अयोध्या में कार्यक्रम को देखते हुए जल निगम और नगर निगम द्वारा महीनों से लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इस सम्बंध में नगर निगम कर्मी तिलक राम बोहरी कहते हैं कि, शहर के जाम हो चुके सीवर की लगातार साफ-सफाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि, धर्मेंद्र, पप्पू, रामचंद्र और जयचंद्र आदि कर्मचारी लगातार शहर को साफ करने में जुटे हैं. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि, शहर की साफ-सफाई पूरे मानक को ध्यान में रखकर की जा रही है. आने वाले समय में अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग आने वाले है, तो साफ-सफाई कैसे मैनेज करेंगे, के सवाल पर अयोध्या नगर निगम के कर्मचारी कहते हैं कि, कोई बात नहीं हम मेहमानों के लिए हमेशा अयोध्या को साफ-सुथरा रखेंगे और हम सब देख लेंगे. अयोध्या को गंदा नहीं होने देंगे. इसी के साथ ही राम मंदिर उद्घाटन को लेकर तिलक राम कहते हैं कि, हम धन्य हो गए हैं कि हम इस काम को राम की नगरी में कर रहे हैं. वैसे काम तो काम है. हमारा सौभाग्य ये है कि हम इसे अयोध्या में कर रहे हैं. हम सिर्फ नौकरी के लिए इसे नहीं कर रहे हैं. हम इसे राम के लिए कर रहे हैं.
तो वहीं हनुमान गढ़ी की सामने वाली सड़क पर काम कर रहे दो झाड़ू लगाने वाले सफाई कर्मचारियों ने भी कहा कि, हमारा जीवन धन्य हो गया, कि हमने अयोध्या में काम मिला. सफाईकर्मी अच्छे लाल ने कहा कि, वह 30-35 किलोमीटर दूर एक पास के गांव से आते हैं. 12 घंटे की ड्यूटी करते हैं और उसके बाद गांव वापस चले जाते हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, भगवान राम का काम है. कभी सोचा नहीं था ऐसा होगा लेकिन हो रहा है. सब बाबा जी की कृपा है. इसी के साथ ही सफाईकर्मी किरण मीडिया से बात करते हुए कहती हैं कि, हमें अच्छा लगता है हम भगवान की सेवा कर रहे हैं. यहां काम करना हर किसी के भाग्य में नहीं होता.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…