Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

motilal nehru

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू अपने समय के अंबानी थे, लेकिन कोई नहीं जानता कि उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई.

कंगना रनौत ने मंडी के सरकाघाट में एक सभा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की और स्वतंत्रता सेनानियों की व्यापारियों से तुलना करके सारी हदें पार कर दीं.