देश

Gurugram Accident: गुरुग्राम में कंझावला जैसा कांड, तीन किमी तक बाइक को घसीटती रही कार, वीडियो वायरल होने पर चालक गिरफ्तार

Gurugram Accident: राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कंझावला जैसा कांड दोहराया गया है. यहां भी एक कार सवार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद बाइक कार में फंस गई. लेकिन कार सवार रुका नहीं और बाइक को घसीटता हुआ तीन किलोमीटर तक ले गया. इस खौफनाक मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गुरुग्राम में एक व्यक्ति को अपनी तेज रफ्तार कार द्वारा मोटरसाइकिल को तीन किलोमीटर से अधिक तक घसीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि कार चालक ने पहले सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और जब दोपहिया वाहन कार के नीचे फंस गया, तो तेज रफ्तार कार उसे कई किलोमीटर तक घसीटती रही.

मोटरसाइकिल मालिक बाउंसर ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई जब वह काम करके घर लौट रहा था. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खड़ी अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़े होने के कारण वह बाल-बाल बच गए, लेकिन कार ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी.

बाउंसर मोनू ने बताया कि घटना में उसकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. सेक्टर 65 में मोटरसाइकिल को घसीटते होंडा सिटी कार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. पुलिस ने मोटरसाइकिल के मालिक से संपर्क किया जिसने शिकायत दर्ज कराई. चार पहिया वाहन के नीचे से निकलकर मोटरसाइकिल के सड़क किनारे गिर जाने के बाद कार चालक अपना वाहन वहीं छोड़कर भाग गया.

पुलिस ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: लाइव खुदकुशी करने जा रहा था युवक, फेसबुक और पुलिस ने बचाई जान, हर तरफ हो रही है चर्चा

गौरतलब है कि दिल्ली के कंझावला इलाके में भी बीते दिनों एक ऐसी ही घटना सामने आई थी. जिसमें एक लड़की की दर्दनाक मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

PM मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम समाज की अनूठी पहल! मुंबई में महिलाओं समेत दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर चल रहे भाजपा के…

2 minutes ago

दिल्ली में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी का 7वां दीक्षांत समारोह, पद्मश्री उमाशंकर पांडेय और पवन त्रिपाठी को मिला सम्मान

दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ.…

6 minutes ago

गोरखपुर में पानी पर सियासी उबाल, रवि किशन और पार्षद की फोन पर तीखी बहस का वीडियो वायरल

UP News: गोरखपुर में जलभराव को लेकर सदर सांसद रवि किशन और पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी…

9 minutes ago

‘राहुल का मकसद लोकतंत्र को कमजोर करना है’, CM हिमंत का कांग्रेस पर वार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा…

46 minutes ago

फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं AC, TV और फ्रिज, दिवाली तक पुराने दाम का मिल सकता है फायदा

AC TV Price Hike 2026: कच्चे माल, महंगे फ्रेट और सप्लाई चेन की बढ़ती लागत…

52 minutes ago

यूपी में दलित वोट का महासंग्राम, 86 सीटों पर टिकी सत्ता की चाबी, DA से सत्ता तक का सपना देख रही सपा

UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोटों पर सियासी जंग…

1 hour ago