देश

UPGIS 2023: मेहमानों के लिये संवर रहा है लखनऊ का वृंदावन, यूपी को नए भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ बनाने की कोशिश

UPGIS 2023: आगामी 10 से 12 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में आयोजित होने जा रही ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की तैयारियां जोरों पर हैं. इसके लिए लखनऊ के वृंदावन क्षेत्र को इस समिट में आने वाले देश-विदेश के उद्योगपति मेहमानों के लिये सजाया-संवारा जा रहा है.

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश को नए भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ बनाने के सपने को धरातल पर उतारने के लिये यह समिट काफी खास है. इसलिए इसे सजाने संवारने का काम युद्धस्तर पर काम जारी है. ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के जरिए राज्य को निवेश का केन्द्र बनाने की कोशिश की जा रही है.

कार्यक्रम स्थल को सात ब्लॉक में बांटा गया

लखनऊ के वृंदावन क्षेत्र के कार्यक्रम स्थल को सात ब्लॉक में बांटा गया है. इसमें पहले ब्लॉक में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा. इस ब्लॉक में दस हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. इसी ब्लाक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद देश वे और विदेश के उद्योगपतियों को सम्बोधित करेंगे.

बनेगा फूडकोर्ट

पहले ब्लॉक के बगल में ही वीआईपी लाउंज, साझीदार देशों (नीदरलैंड्स, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया,  सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, इटली एवं मॉरीशस, इंड्रस्टी पार्टनर (सीआईआई, फिक्की), नॉलेज पार्टनर (ईएंडवाई) के लाउंज के साथ फूडकोर्ट बनाया जा रहा है.

वहीं दूसरा ब्लॉक भी इसी से सटाकर बनाया जा रहा है. इसमें चार हैंगर भी बनाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इन हैंगर में एक साथ सुबह से लेकर देर रात तक राज्य के विभिन्न विभागों के अलग-अलग सत्र चलेंगे. इन सत्र के दौरान इसमें देश, विदेश और राज्य के निवेशकों की भागीदारी रहेगी. प्रत्येक हैंगर में ढाई सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है.

तीसरे ब्लॉक में मीडिया सेंटर

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के ब्लू प्रिंट के मुताबिक, इसके तीसरे ब्लॉक में मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है. जहां से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा. ब्लॉक में ‘यूपी इन्वेस्ट’ का कार्यालय भी बनाया गया है. सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिये पुलिस नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें: अयोध्या पहुंची शालिग्राम शिला, खड़ा हुआ नया विवाद, जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कैसे चलेगी छेनी-हथौड़ी, देखें वीडियो

चौथे ब्लॉक में होंगी सांस्कृतिक गतिविधियां

कार्यक्रम में बनने वाला चौथा ब्लॉक प्री फंक्शन के लिये तैयार किया जा रहा है. इस ब्लॉक में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएगी. इसके अलावा पांचवा ब्लॉक ड्रोन शो के लिये तैयार किया जा रहा है. कार्यक्रम में दर्शकों को ध्यान में रखते हुए दीर्घा भी बनाई जा रही है. जहां बैठकर दर्शक ड्रोन शो का आनंद ले सकेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

8 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

18 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago