देश

Kanpur: पेट्रोल डालकर बन गया आग का गोला और फिर भागने लगा थाने के अंदर, पुलिस के फूले हाथ-पांव, बड़ी वजह आई सामने

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शनिवार सुबह स्वरूप नगर थाने के बाहर अचानक एक युवक ने खुद को आग लगा ली और  थाने के अंदर घुसने लगा. आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने उस कम्बल डालकर आग बुझाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. फिलहाल हैलट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे उर्सला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. आग लगाने वाले शख्स की पहचान सुमित दुबे के रूप में हुई है. जानकारी सामने आई है कि वह बादशाहीनाका थाना क्षेत्र स्थित हालसी रोड में रहता है और पेशे से कार चालक है. सुमित दुबे पत्नी के साथ रहते हैं और किसी नितिन अग्निहोत्री नाम के शख्स की गाड़ी चलाते हैं. पीड़ित सुमित दुबे ने मीडिया को बताया कि उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है, जिससे वह काफी परेशान है. उसने उसको काफी ढूंढा लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला है. सुमित ने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए, इस लिए थाने के गेट पर खुद को आग के हवाले कर लिया.

ये भी पढ़ें- टीएमसी ने बीजेपी पर लगाया संसद की कार्यवाही को बाधित करने का आरोप, डेरेक ओ ब्रायन बोले- पीएम मोदी करें मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत

इस सम्बंध में एडीसीपी सेंट्रल आरती सिंह ने मीडिया को बताया कि सुबह एक व्यक्ति ने थाना स्वरूप नगर के सामने आग लगाने का प्रयास किया. उन्होंने आगे बताया कि पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाकर उनको बचा लिया है और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई है. एडीसीपी ने आगे बताया कि प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया है कि दो दिन पहले उसकी पत्नी कहीं चली गई थी, इसकी वजह से वह काफी परेशान था और आग लगा ली. फिलहाल मामले की पूरी जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

8 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

9 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

9 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

9 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

9 hours ago