पुलिस के सामने आरोप लगाते मृतक के परिजन
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के जाने-माने मसाला व्यापारी अशोक मसाले के मालिक की कार से कुचलकर उनके गार्ड की मौत हो गई है. घटना उनके बंगले के अंदर हुई है. घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, कानपुर के जाने-माने आशोक मसाले के मालिक के बगंले मे काम करने वाले गार्ड आदित्य मिश्रा की सिर कुचलने से मौत हो गई है. यह घटना थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत श्रीजानकी बल्लभम स्थित अशोक मसाले के मालिक के बंगले के अंदर ही हुई है, जहां वह नौकरी कर रहा था. बताया जा रहा है कि गाड़ी से गार्ड का एक्सीडेंट हो गया था. वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के सामने कई सवाल उठाए हैं. मृतक के भाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस के सामने रो-रो कर कह रहा है कि उसे व उसकी मां को तुरंत मिलने क्यों नहीं दिया गया.
ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी पर टला फैसला, 15 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट मामले में सुनाई जानी है सजा
मृतक के भाई ने कहा कि घटना स्थल को पानी से साफ क्यों कर दिया गया. वीडियो में वह कह रहा है, “एक्सीडेंट अगर हुआ था तो तुरंत मिलने क्यों नहीं दिया गया.” बता दें कि मृतक आदित्य ख्यौरा का निवासी है, जिसका एक छोटा बच्चा है और पत्नी व भाई व मां है, सभी का रो-रो कर बुरा हाल है.
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. एसीपी कर्नेलगंज अकमल खान ने मीडिया को जानकारी दी कि मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर के एक बंगले के अंदर का है. एक युवक की एक्सीडेंट से मौत हो गई है, जिसकी जानकारी मिलते ही थाना नवाबगंज व कोहना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन परिजनों का आरोप है कि मृतक आदित्य की हत्या की गई है, जिस पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जांच के आधार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…