खेल

IPL 2023: RCB ने DC को रौंदा, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवी हार

RCB vs DC Live Score, IPL 2023: बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2023 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर दमदार रही. टॉस जीतकर डेविड वॉर्नर ने पहले गेंदबाजी चुनी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की शानदार शुरुआत के दम पर आरसीबी ने दिल्ली के सामने 175 रन का टारगेट सेट किया.

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप रही. ‘ताश के पत्तों’ की तरह टीम बिखर गई और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना पाई. बता दें, दिल्ली की ये लगातार पांचवी हार है. वहीं, बैंगलोर की 4 मैचों में ये दूसरी ही जीत है

-20 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 151 पर 9

-15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 108 पर 7

-5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 25 पर 3

-20 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर छह विकेट पर 174 रन है.

10 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 89-1

-कोहली की फिफ्टी
विराट कोहली ने इस सीजन की अपनी तीसरी फिफ्टी पूरी कर ली है.

5 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 43-1

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

DC: डेविड वार्नर (C), मिचेल मार्श, यश धुल, मनीष पांडेय, अक्षर पटेल, अमन खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (WK), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या और मुस्तफिजुर रहमान.

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार, अमन खान, सरफराज खान, ईशांत शर्मा.

RCB: फाफ डु प्लेसिस (C), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (WK), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल और विजय कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर: कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप, माइकल ब्रेसवेल, सोनू यादव.

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

11 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

18 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

47 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago