देश

Kanpur: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 11 बेनामी संपत्तियां कुर्क, ड्राइवर-नौकर के नाम खरीदी थी 8 करोड़ की प्रॉपर्टी

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की बेनामी सम्पत्ति पर कार्रवाई की है. यह सम्पत्ति ड्राइवर और नौकर के नाम पर खरीदी गई थी. आयकर विभाग ने ऐसी 11 प्रापर्टीज समेत कुल 8 करोड़ की बेनामी सम्पत्तियों को कुर्क किया है. ये सभी प्रापर्टी दलितों की बताई जा रही है, जिन्होंने आयकर विभाग से बचने के लिए दूसरों के नाम पर खरीदा गया था.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक कल्याणपुर निवासी अभिषेक शुक्ला ने जमीन खरीदने के लिए अपने दो दलित साथियों की मदद ली और बिठूर निवासी दलित घसीटाराम की कई बीघा जमीन को उनके पोते की मिलीभगत से खरीद ली और फिर आय़कर विभाग आदि एजेंसियों से बचने के लिए अभिषेक शुक्ला ने अपने पैसों को एकलव्य कुरील और करण कुरील के खाते में डाल दिया. बताया जाता है कि दोनों ही अभिषेक के करीबी हैं. बता दें कि अभिषेक शुक्ला ने ऐसा क्यों किया, क्योंकि SC/ST भूमि कानून के तहत एक दलित दूसरे दलित की भूमि को खरीद सकता है.

ये भी पढ़ें- Deoria Murder Case: “अखिलेश यादव को देवरिया जाना चाहिए, पिछड़ों के नेता हैं…”, संजय निषाद ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना

यूं किया गया गोलमाल

अभिषेक शुक्ला द्वारा एकलव्य कुरील और करण कुरील के अकाउंट में जो पैसा डाला गया, उसे घसीटाराम और उसके पोते मनीष के ज्वाइंट अकाउंट में डाल दिया गया और फिर ज्वाइंट खाते से इस पैसे को मनीष के निजी अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया. इसके बाद मनीष ने इस पैसे को फिर से उसके असली मालिक अभिषेक शुक्ला के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया. इस तरह से अभिषेक गोलमाल किया और फिर मनीष के साथ मिलकर 10 प्रापर्टीज खरीद डाली.

ये लोग आए जांच के दायरे में

करोड़ों की बेनामी सम्पत्तियों के हेरफेर को लेकर आयकर विभाग को भनक लग गई. इसके बाद छापेमारी कर आयकर विभाग की टीम ने अभिषेक शुक्ला की 10 सम्पत्तियों को कुर्क कर दिया. इस पूरे गोलमाल के खेल में आयकर विभाग ने अभिषेक शुक्ला के साथ ही मनीष, एकलव्य कुरील और करण कुरील यानी जिनके नाम पर जमीनों को खरादी गया, उनके खिलाफ भी जांच बैठा दी है. बता दें कि सभी बेनामी सम्पत्तियों को कुर्क कराने के लिए सभी जमीनों के पास टीम को भेजकर पहले बोर्ड लगाए गए और फिर मुनादी कराई गई और इसी के साथ सभी सम्पत्तियों को कुर्क कर दिया गया.

एक अन्य पर भी हुई कार्रवाई

इसी तरह आयकर विभाग की टीम ने बेनाम सम्पत्ति के मामले में सूरज सिंह पटेल और उनकी पत्नी रीना सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है. दोनों पति-पत्नी ओबीसी हैं लेकिन करीब 55 लाख की दलित की जमीन को खरीदने के लिए अपने दलित ड्राइवर धर्मेंद्र का सहारा लिया और उसी के नाम जमीन खरीद ली. ये दोनों पति-पत्नी कानपुर के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में बहरीन में रह कर काम कर रहे हैं. तो वहीं आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 लाख की इस बेनामी सम्पत्ति को कुर्क कर दिया है. बता दें कि इन मामलों के सामने आने के बाद ये साफ हो रहा है कि लोग काली कमाई को छुपाने के लिए बेनामी सम्पत्तियां खरीद रहे हैं तो वहीं आयकर विभाग ने भी इस तरह के मामलो में कार्रवाई करने के लिए अपनी नजरें पैनी कर ली हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: सोमवार को बन रहा ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: सोमवार, 28 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शाम…

7 minutes ago

सोमवार को ध्रुव और मालव्य योग का दुर्लभ संगम, मिलेगा बंपर धन; जानिए मेष लेकर मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 28 सितंबर 2026, सोमवार को ध्रुव और व्याघात योग के प्रभाव से…

25 minutes ago

आज का मेष राशिफल: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, काम में रखें सावधानी; प्रेम जीवन में मिलेगा साथ

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़…

45 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: दोस्तों के साथ बनेगा घूमने का प्लान, खर्च बढ़ने के संकेत

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव…

45 minutes ago