खेल

Virat Kohli Viral Video: किसी और से बात कर रही थीं अनुष्का, तभी विराट ने रोहित की पत्नी को लगाया गले

Virat Kohli Viral Video: भारत पाकिस्तान मैच पूरी तरह से एक तरफा साबित हुआ. पाकिस्तान को भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और फिर 191 के छोटे स्कोर पर रोककर आसानी से 192 चेज करके मैच अपने नाम कर लिया. इस मैच में टीम इंडिया के लगभग सभी गेंदबाजों ने दो दो विकेट लिए. इतना ही नहीं कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली, हालांकि वे शतक से चूक गए.

भारत पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह से लेकर विराट कोहली की पत्नी औऱ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मैच देखने पहुंचे. दोनों एक साथ मैच देख रही थीं. इस दौरान ही जब मैच खत्म हो गया तो उस दौरान का एक वीडियो सामने आया है.

यह भी पढ़ें-ENG vs AFG: इंग्लैंड पर अफगानिस्तान की जीत में ये दिग्गज बना घर का भेदी, खोल दिए डिफेंडिंग चैंपियन के राज

वायरल हो गया ये वीडियो

टीम इंडिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में आ गए. विराट कोहली वीडियो में कहीं से आते दिखते हैं और फिर वे पत्नी अनुष्का के पास पहुंचते हैं. अनुष्का उस दौरान किसी से बात कर रही होती है. इसी बीच विराट अनुष्का के बगल में खड़ी रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका को गले लगा लेते हैं.

यह भी पढ़ें-World Cup में अफगानिस्तान से डर रहा पाकिस्तान! दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा- दो साल से…

भारत ने पाकिस्तान को दिया ‘8’ का झटका

अनुष्का की मौजूदगी में रीतिका और विराट का गले लगने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो जिसने भी देखा है वो इसको लेकर चर्चा करने लगा है. बता दें कि इससे पहले ही भारत पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में 8वीं बार हराया है. 1992 से चले आ रहे इस रिकॉर्ड को आज तक पाकिस्तान नहीं तोड़ पाया है और उसका इस बार भी भारत से वर्ल्ड कप में जीतने का सपना टूट गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

15 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

18 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

50 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

56 minutes ago