घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पीड़ित
Kanpur: यूपी के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कल्याणपुर इलाके में एक सब्जी विक्रेता को ट्रेन की चपेट में आने के बाद अपना पैर गवाना पड़ गया. 17 साल का सब्जी विक्रेता जब अपना सामान उठाने की कोशिश कर रहा था, जिसे वहां मौजूद पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. पीड़ित सब्जी विक्रेता का नाम अरसलान ऊर्फ लड्डू है. गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर (Kanpur) के डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया. साथ ही इस मामले में एक जांच भी बिठा दी गई है.
परिजनों ने आरोप लगाया कि अरसलान कल्याणपुर चौराने के पास जीटी रोड के किनारे सब्जी बेच रहा था, तभी दारोगा शादाब खान और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार वहां पहुंचे, उन्होंने पहले दुर्व्यवहार किया और बाद में उसका तराजू रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. जिसके बाद अरसलान डर गया और उसे कुछ समझ नहीं आया. अपना सामान उठाने वो पटरी पर गया, तभी तेज रफ्तार मेमू ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए.
दोषी पाए जाने पर दारोगा पर भी होगी कार्रवाई- डीसीपी
इस घटना की जानकारी जैसे ही कानपुर (Kanpur) के पुलिस अधिकारियों को मिली, मौके पर पहुंच गए. प्रारंभिक जांच के दौरान, विक्रेता के साथ मारपीट करने और बाद में उसके तराजू को रेलवे ट्रैक पर फेंकने के आरोप सही पाए गए. जिसके बाद डीसीपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया. डीसीपी ने कहा कि साथ जाने वाले सब-इंस्पेक्टर की भूमिका की भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कल्याणपुर एसीपी विकास पांडेय को सौंपी गई है. जांच में दोषी पाए जाने पर दारोगा पर भी कार्रवाई की जाएगी
वहीं, इस बीच डॉक्टरों ने कहा है कि अरसलान के पैरों के कटने के साथ-साथ बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण हालत बिगड़ गई है. एक पैर पूरी तरह से कट गया है, दूसरे पैर को बचाने की कोशिश जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…