खेल

Kuldeep Sen: सैलून चलाने वाले पिता के बेटे ने किया भारत के लिए डेब्यू, टीम इंडिया का नया हथियार ‘रीवाचंल एक्सप्रेस’

Kuldeep Sen Debut: मध्य प्रदेश के क्रिकेटर कुलदीप सेन को रविवार (4 दिसंबर) को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में भारत बनाम बांग्लादेश पहले वनडे में डेब्य का मौका दिया गया. एमपी के रीवा के एक छोटे से गांव से आने वाले सेन IPL 2022 में स्टार गेंदबाज थे. 26 वर्षीय कुलदीप सेन को राजस्थान रॉयल्स ने चुना और अब उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला है. अपनी गति और सटीकता दिखाते हुए इस गेंदबाज ने बड़े-बड़े बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाए हैं. आईपीएल के कुछ मैच के बल पर ही वो चयनकर्ताओं के रडार पर आ गए थे. लेकिन उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिला.

पिता चलाते हैं सैलून, भारत के लिए डेब्यू कर गया बेटा

सेन एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता अपनी छोटी सी नाई की दुकान से बस इतना ही कमाते थे जिससे घर चल जाए. रिवांचल एक्सप्रेस के नाम से मशहूर कुलदीप लगातार 145 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं. आईपीएल 2022 में उन्हें चार बार फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: शाकिब का दूसरी बार डबल धमाल, 3 गेंदों में रोहित और कोहली का कर दिया ‘गेम ओवर’

ऐसे में ये गेंदबाज टीम इंडिया को वो गति दे सकता है जिसकी तलाश भारत को लंबे समय से है. इस युवा तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2022 में धमाकेदार शुरुआत की और RR के लिए 7 मैच खेले, जिसमें 8 विकेट लिए. उनका सर्वश्रेष्ठ आईपीएल शो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आया जब उन्होंने 4 विकेट हासिल किए.

कौन हैं कुलदीप सेन?
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. बात अगर डोमेस्टिक क्रिकेट की करे तो सेन मध्य प्रदेश (MP) के लिए खेलते हैं. 26 साल के कुलदीप ने 2018 में घरेलू मैचों में डेब्यू किया था. वह अभी तक 13 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 25 विकेट हैं. इसके अलावा 17 फर्स्ट क्लास और 20 टी20 मुकाबलों में भी वह प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे हैं.

आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में जब इस गेंदबाज को मौका नहीं मिता तो फैंस और खुद सेन भी काफी निराश हो गए थे. ये वो गेंदबाज है जिसका लोहा पूर्व भारतीय दिग्गज जहीर खान भी मानते हैं. उन्होंने कहा कहा था कि कुलदीप सेन के बाद पास अच्छी गति है. ऐसे में वे इंटरनेशनल क्रिकेट में अलग पहचान बना सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

21 minutes ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

39 minutes ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

2 hours ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

2 hours ago