EPFO पोर्टल पर कैसे चेक करेंगे पेंशन का स्टेटस? घर बैठे जानिए प्रोसेस

EPFO Portal: हर कर्मचारी जो भविष्य निधि संगठन (EPFO) पोर्टल में अपनी सैलरी से योगदान देता है. वह कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद पेंशन का पात्र होता है. जब कर्मचारी पेंशन योजना (EPD) में पेंशनभोगी रिटायर हो जाते हैं तो उन्हें 12 अंकों का पेंशन भुगतान आदेश (PPO) नंबर आवंटित किया जाता है. यह पीपीओ कोड प्रत्येक कर्मचारी भविष्य निधि ग्राहक या पेंशनभोगी के लिए यूनिक होता है और केंद्रीय पेंशन लेखा कार्यालय के साथ किए जाने वाले हर कम्युनिकेशन के लिए रेफरेंस नंबर के तौर पर काम करता है.

12 अंकों के पीपीओ नंबर की मदद से ईपीएस सब्सक्राइबर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की वेबसाइट पर अपनी पेंशन स्थिति की जांच कर सकते हैं…

1.पेंशन स्टेटस चेक करने के लिए EPFO की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं

2.ईपीएफओ होमपेज पर ‘ऑनलाइन सर्विसेज’ के तहत ‘Pensioners’ Portal’ पर क्लिक करें

3.एक नया पेज ‘Welcome to Pensioners’ पोर्टल दिखाई देगा.

4.बाएं पैनल पर ‘Know Your Pension Status’ के विकल्प पर क्लिक करें.

5.‘Issued Office’ ड्रॉपडाउन के तहत अपना कार्यालय स्थान चुनें

6.अपनी ऑफिस आईडी और पीपीओ नंबर दर्ज करें और फिर ‘Get Status’ विकल्प पर क्लिक करें.

ये भी पढ़ें- Indian Railways: एमपी-यूपी वालों के लिए रेलवे का तोहफा, फिर शुरू हुईं ये बंद पड़ी ट्रेनें, जानिए क्या होगा रूट

पीपीओ का सत्यापन

सही जानकारी के लिए वर्तमान नियमों के अनुसार है, कृपया अपने पीपीओ में शामिल पेंशनरी पुरस्कारों की जांच करें. पेंशनर्स पोर्टल के अनुसार, “पीपीओ में आवश्यक किसी भी सुधार के मामले में, कृपया इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने कार्यालय  के पेंशन वितरण एजेंसी से संपर्क करें’.

क्या है PPO नंबर और इसे कैसे पाएं?

प्रत्येक पेंशनभोगी कर्मचारी को पीपीओ नंबर दिया जाता है. इसके पहले पांच अंक पीपीओ जारी करने वाले प्राधिकरण के कोड नंबर को इंगित करते हैं, अगले दो अंक जारी करने के वर्ष को इंगित करते हैं, अगले चार अंक पीपीओ की अनुक्रमिक संख्या को दर्शाते हैं और अंतिम अंक कंप्यूटर के उद्देश्य के लिए एक चेक अंक है.

जब आप पेंशन के लिए आवेदन करते हैं या वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करते हैं तो 12 अंकों का पीपीओ नंबर आवश्यक होता है. दरअसल, पीपीओ नंबर के बिना पीएफ खाते को एक बैंक शाखा से दूसरी शाखा में स्थानांतरित करना संभव नहीं है. कोई भी ईपीएफ पेंशनर बैंक अकाउंट नंबर या पीएफ नंबर का इस्तेमाल कर पीपीओ नंबर हासिल कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago