देश

Kanpur: दारोगा जी की पिस्टल और कारतूस ले उड़े चोर, पुलिस चौकी में सब सो रहे थे

उत्तरप्रदेश में चोरी के नए-नए कारनामे सामने आते रहते हैं. ऐसा ही मामला कानपुर से सामने आया है. जहां चोरों ने पुलिस चौकी में ही सेंध लगा चोरी की घटना को अंजाम दे दिया.  दरअसल चोरों के हौसले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस चौकी में जब दरोगा जी सो रहे थे, तभी चोरों ने हाथ साफ कर दिए. और उनकी पिस्टल और कारतूस लेकर फरार हो गए. मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है. दरोगा को सस्पेंड कर चोरों को पकड़ने के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है.

चोरों ने दरोगा के बॉक्स में लगाई आग

चोरों ने पुलिस चौकी में चोरी तो की ही साथ ही एक दरोगा जी के बॉक्स में आग लगा दी. चोरों ने थाने में से दरोगा के बॉक्स को बाहर निकाला और उसमें आग लगा दी. पुलिस इस बात को समझ नहीं पा रही कि चोरों ने बक्से में रखे कपड़ों में आग क्यों लगा दी. लोग कई तरह के सवाल उठा रहे है. आखिर इस बक्से में ऐसा था क्या जो चोरों को बक्से में आग लगाने की जरूरत पड़ गई.

ये मामला पूरा कानपुर के विधनु इलाके में न्यू आजाद नगर पुलिस चौकी का है. इसके चौकी इंचार्ज सुधाकर पांडे रात में अपनी चौकी में सो रहे थे. जबकि उनको अपने क्षेत्र में चोरों से सतर्क रहना चाहिए और उन पर नजर रखनी चाहिए. जबकि ऐसा नहीं था. दरोगा के सोते समय चोरों ने उनकी चौकी से पिस्टल और कारतूस की चोरी कर ली.

जब मामला सामने आया तो एसपी स्वरूप सिंह और आईजी मौके पर पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने चौकी इंचार्ज(दरोगा) की जमकर क्लास लगाई. फिर मामले लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज सुधाकर पांडे को सस्पेंड कर दिया. एसपी ने कहना है कि उन्होंने मामले में 5 टीम बनाई है. चोरों ने दारोगा जी का बक्सा ले जाकर उनके कपड़ों में आग लगाई है. इस मामले की भी जांच की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

16 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

17 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

29 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

36 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago