बुजुर्ग से बात करते ADCP फोटो-सोशल मीडिया
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पुलिस कमिश्नर ऑफिस में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक 105 साल के बुजुर्ग लाठी के सहारे लड़खड़ाते हुए पहुंचे और साढ़ थाने की पुलिस पर आरोप लगाया कि उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है. उनको गांव के ही एक शख्स ने पीटा है. इस पर एडीसीपी अशोक कुमार सिंह ने तत्काल फोन कर सम्बंधित थाने को रिपोर्ट लिखने के लिए आदेश दिया और बुजुर्ग से घटना की पूरी जानकारी ली.
सूत्रों के मुताबिक 105 साल के बुजुर्ग राजबहादुर ने आरोप लगाया है कि उनके गांव साढ़ के रहने वाले पुत्तन नाम के युवक ने उनको मारा-पीटा है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि वह इस शिकायत को लेकर स्थानीय साढ़ थाने में गए थे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही रिपोर्ट लिखी गई. वह न्याय की आस में पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे. इसी दौरान एडीसीपी अशोक कुमार सिंह ने उनको लाठी के सहारे से ऑफिस की तरफ आते हुए देखा तो वह खुद ही उठकर बुजुर्ग के पास आए और उनकी समस्या पूछी.
इस पर बुजुर्ग राजबहादुर ने पूरी परेशान बता दी और मारपीट की पूरी घटना भी बता दी. हालांकि इससे पहले एडीसीपी ने बुजुर्ग को ठंडा पानी पिलाया और बिठाया. वहीं जब बुजुर्ग से पूरी घटना की जानकारी ले ली तो तत्काल उन्होंने स्थानीय थानेदार को फोन किया और रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया. पूरे मामले को लेकर ADCP अशोक कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि 105 साल के बुजुर्ग अपनी शिकायत लेकर आए थे. उनकी शिकायत ऑफिस से बाहर आकर सुनी. उन्होंने बताया कि बुजुर्ग ने गांव के रहने वाले पुत्तन पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस मामले में सम्बंधित थाने को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दे दिया है.
ये भी पढ़ें- UP News: जेल से गैंग चला रहा है माफिया अतीक अहमद का बेटा अली? मांगी 30 लाख की रंगदारी, दर्ज हुई दो FIR
इस मौके पर बुजुर्ग राजबहादुर ने कहा कि अंग्रेजों के समय में गोलियां चलती थीं. उस वक्त वह 12-13 साल के रहे होंगे. उन्होंने अंग्रेजों का जुल्म अपनी आंखों से देखा है और अब उनको अपने ही देश के लोग पीट रहे हैं और थाने वाले सुन भी नहीं रहे हैं. उनके गांव के पुत्तन नाम के युवक ने उनको मारा है. वह इतने बूढ़े हैं और फिर भी उनको पीटा गया.
-भारत एक्सप्रेस
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Allahabad High Court lawyers protest boycott court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर शुरू हुआ…