देश

अरविंद केजरीवाल के भावुक होने वाले वीडियो पर कपिल मिश्रा का बयान, बोले- सिसोदिया की इतनी चिंता तो खुद…

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को याद करते हुए अरविंद केजरीवाल आज एक कार्यक्रम में भावुक हो गए. जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको लेकर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘सिसोदिया और सत्येंद्र जैन तिहाड़ में, केजरीवाल अपने शीशमहल में और आप वर्कर्स के सामने रोने का ड्रामा, बहुत घटिया एक्टिंग है केजरीवाल जी..अगर केजरीवाल को सच में मनीष सिसोदिया की चिंता है तो सीबीआई और ईडी के सामने जाकर खुद अपने अपराध को स्वीकार कर लेना चाहिए. सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने सबकुछ अरविंद केजरीवाल के इशारों पर ही तो किया है.’

दरअसल, सीएम अरविंद केजरीवाल बवाना इलाके के दरियापुर गांव में स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का उद्घाटन करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया ने इसकी शुरुआत की थी. उनका सपना था कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, लेकिन इतने अच्छे आदमी को बीजेपी ने जेल में डाल दिया. अगर सिसोदिया अच्छे स्कूल न बना रहे होते, शिक्षा व्यवस्था को ठीक न कर रहे होते तो आज जेल में नहीं होते. जिसके बाद अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए और आंखों में आंसू आ गए.

यह भी पढ़ें: “इतने अच्छे आदमी को जेल में डाल रखा है”- मनीष सिसोदिया का जिक्र कर भावुक हुए सीएम केजरीवाल

मनीष सिसोदिया का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “लोग कहते हैं कि स्कूल अच्छे बन गए, बच्चों के नतीजे अच्छे आने लगे, गरीबों के बच्चों को शिक्षा मिलने लग गई, इसलिए ही इन लोगों को तकलीफ हो रही है. अगर मनीष सिसोदिया शिक्षा पर काम नहीं करते तो उनको जेल नहीं होती.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago