देश

Karanpur Results: करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर कुन्नर को अशोक गहलोत ने दी जीत की बधाई, बोले- भाजपा को जनता ने सबक सिखाया

Jaipur: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज सोमवार की सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई. अधिकारियों के अनुसार शुरुआती छह चरण के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आगे थे. वहीं अब खबर आ रही है कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रुपिंदर कुन्नर ने जीत हासिल कर ली है. शुरुआत से ही उनकी बढ़त इतनी हो गई थी कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के लिए उनसे आगे निकलना संभव नहीं था. वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जीत की बधाई भी दे डाली.

तत्कालीन विधायक के निधन के कारण सीट हुई थी खाली

श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी एवं तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था. यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी और कांग्रेस की ओर से कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह उम्मीदवार हैं. सत्तारूढ़ भाजपा ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल कर लिया था.

अशोक गहलोत ने दी बधाई

अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जीत की बधाई देते हुए लिखा कि ‘श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है. श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है. चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है.’

5 जनवरी को हुए थे मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि स्ट्रांग रूम और निर्धारित कमरों में 17 टेबल पर मतगणना हो रही थी. इस विधानसभा सीट के लिए पांच जनवरी को मतदान हुये थे और मतदान प्रतिशत 81.38 फीसदी रहा. राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीट के लिए 25 नवंबर को मतदान हुये थे, जिनके परिणाम तीन दिसंबर को घोषित कर दिये गये. इसमें भाजपा को 115 और कांग्रेस को 69 सीट मिलीं.

इसे भी पढ़ें: Lakshadweep: प्रधानमंत्री के दौरे के बाद इंटरनेट पर छाया लक्षद्वीप, 20 सालों में पहली बार सबसे ज्यादा किया गया सर्च

मिली जानकारी के अनुसार कुल 18 चरणों में होनी वाली मतगणना जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में हो रही थी.

Rohit Rai

Recent Posts

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 minute ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

18 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

48 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago