मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
By Shubhra Rai
Photo- Chennai Super Kings (@ChennaiIPL)/ Twitter
CSK vs PBKS, IPL 2023: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने डेवोन कॉन्वे की विस्फोटक पारी के दम पर पंजाब किंग्स के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा था. इस पूरे मुकाबले में पलड़ा चेन्नई का भारी रहा लेकिन अंतिम ओवरों में पंबाज किंग्स ने पासा पलटा और लास्ट बॉल पर सीएसके को उसके ही घर में 4 विकेट से हराया. इस जीत ने पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स को 5वें नंबर पर ला दिया है. बता दें 9 मैचों में पंजाब की ये 5वीं जीत है. वहीं, चेन्नई 9 मैचों में 5 जीत के साथ चौथे नंबर पर काबिज है.
पहली बार 200+ टोटल डिफेंड नहीं कर पाई CSK
पंजाब किंग्स और सीएसके के बीच सांसे थाम देने वाले मुकाबला हुआ. अंतिम गेंद तक ये कहना मुश्किल था आखिर कौन जीतेगा लेकिन अंत में जीत पंजाब की हुई. वहीं चेन्नई का एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूटा है. दरअसल, ये टीम 200 या इससे अधिक का स्कोर डिफेंड करते हुए पहली बार हारी है.
ये भी पढ़ें: Devon Conway, IPL 2023: चेन्नई के ‘रन मशीन’ कॉनवे ने उड़ाई पंजाब के गेंदबाजों की धज्जियां, ठोका सीजन का 5वां अर्धशतक
लिविंगस्टोन-प्रभसिमरन के आगे कॉनवे की पारी गई बेकार
चेन्नई की ओर डेवोन कॉनवे ने 92 रन की शानदार पारी खेली जिसके दम पर टीम ने एक बड़ा टोटल खड़ा किया. मगर लिविंगस्टोन-प्रभसिमरन और जितेश शर्मा की छोटी मगर तूफानी पारी ने पंजाब की जीत आसान कर दी.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
PBKS: शिखर धवन (C), अथर्व तायड़े, सिंकदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत सिंह भाटिया, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : प्रभसिमरन सिंह, मोहित राठी, ऋषि धवन, मैथ्यू शॉर्ट और हरप्रीत बरार
CSK: महेंद्र सिंह धोनी (C), डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड, मोईन अली, अंबाती रायडु, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षण, मथीशा पथिराना
इम्पैक्ट प्लेयर : राजवर्धन हंगरगेकर, शेख रशीद.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…