आस्था

Chanakya Niti: इन 3 गलतियों की वजह से घर का सुख-चैन हो जाता है नष्ट, भूलकर भी ना करें ये काम

Chanakya Niti for Happy Life: आचार्य चाण्क्य ने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी गलतियों का जिक्र किया है जिसकी वजह से खुशहाली पर ग्रहण लग जाता है. नीति शास्त्र में चाणक्य कहते हैं कि इन गलतियों से व्यक्ति को हमेशा बचकर रहना चाहिए क्योंकि ये हमेशा व्यक्ति को परेशान करती है. ऐसे में चलिए उन गलतियों के बारे जानते हैं, जिनसे बचने की सलाह चाणक्य के नीति शास्त्र में दी गई है.

महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार

नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को घर में कभी भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करना चाहिए. चाणक्य कहते हैं कि इस गलती की वजह से जीवन की तरक्की रुक जाती है.

चाणक्य के मुताबिक, जिन घरों में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है वहां की बरकत खत्म हो जाती है. साथ ही ऐसे घरों में धन देवी लक्ष्मी पल भर भी वास नहीं करती हैं.

भगवान से दूरी

नीति शास्त्र के अनुसार, जिन घरों में भगवान का नाम नहीं लिया जाता है, वहां हमेशा कोई ना कोई परेशानी बनी रहती है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसे घरों में रहने वाले लोग कभी खुश नहीं रहते हैं. घर-परिवार पर कोई ना कोई संकट हमेशा मंडराता रहता है.

चाणक्य नीति के मुताबिक, जिन घरों में ऊपर वाले का नाम नहीं लिया जाता हो वहां हमेशा नकारात्मकता रहती है. घर के सदस्यों के बनते हुए काम भी अचानक बिगड़ जाते हैं.

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का सम्मान

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जिस घर में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का सम्मान नहीं होता है, वहां हमेशा संकट के बादल मंडराते रहते हैं. चाणक्य के अनुसार, ऐसा घरों में हमेशा आर्थिक संकट बना रहता है. इसके अलावा घर का माहौल नकारात्मक बना रहता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

10 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

11 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

26 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

39 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

2 hours ago