देश

एंबुलेंस को रास्ता न देने पर कार मालिक पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने ढाई लाख का लगाया जुर्माना, DL भी हुआ रद्द

केरल के त्रिशूर में एक शख्स को सड़क पर एंबुलेंस को रास्ता न देना काफी महंगा पड़ गया. पुलिस ने युवक पर सख्त एक्शन लेते हुए भारी-भरकम जुर्माना लगाया है, इसके साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया गया है. इस घटना का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये पूरी घटना 7 नवंबर की बताई जा रही है.

एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता

चलाकुडी में 7 नवंबर को एक एंबुलेंस मरीज को लेकर पोन्नानी से त्रिशूर मेडिकल कॉलेज जा रही थी, तभी डबल लेन लड़क पर एक कार दो मिनट से ज्यादा समय तक उसके आगे चलती रही, जबकि एंबुलेंस का ड्राइवर लगातार हॉर्न और सायरन बजा कर रास्ता मांग रहा था, लेकिन उसे साइड नहीं दिया गया. ये पूरी घटना एंबुलेंस के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई.

ढाई लाख का लगा जुर्माना

फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार मालिक की पहचान की, इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस का रास्ता रोकने, मोटर वाहन अधिनियम द्वारा सशक्त प्राधिकारी के कार्यों के निर्वहन में बाधा डालने और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) नहीं रखने के आरोप में 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. इसके साथ ही उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया.

वीडियो सामने आने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, केरल में कार मालिक पर ढाई लाख का जुर्माना लगाया गया है. एंबुलेंस को रास्ता न देने पर लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया गया. उसने आगे लिखा- बहुत बढ़िया केरल पुलिस.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

39 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

59 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

2 hours ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

2 hours ago